Wednesday, November, 04,2026

पिंकसिटी के 200 बाजारों में बिखरेगी दीपोत्सव की चमक

जयपुर: गुलाबी नगरी की दीपावली इस बार रोशनी के नए रंगों और भव्य सजावट के नाम रहेगी। परकोटे के ऐतिहासिक बाजारों से लेकर मानसरोवर और प्रमुख मॉल समेत करीब 200 बाजार दीपोत्सव की चमक से सराबोर होंगे। बुधवार से लगभग 80 प्रतिशत बाजारों में सजावटी लाइटिंग शुरू हो जाएगी। वहीं, एमआई रोड पर शाम 6:30 बजे पिंकसिटी थीम की रोशनी का स्विच ऑन होगा। छोटी चौपड़ पर तैयार हो रहा विशाल राम सेतु एवं राम मंदिर का स्वागत द्वार भी बुधवार से जगमगाएगा। बाजारों में यह रोशनी भैया दूज यानी 11 नवंबर तक नजर आएगी।

इस बार बाजारों की सजावट पर बिजली का खर्च भी खासा रहने वाला है। जयपुर डिस्कॉम के अनुमान के अनुसार, सजावटी रोशनी के लिए 3 से 4 लाख यूनिट बिजली की खपत होगी। करीब 60 से अधिक अस्थायी कनेक्शनों के जरिए पांच दिन में लगभग दो लाख यूनिट बिजली खर्च होने का अनुमान है। इसके अलावा दुकानों, शोरूम और कॉम्प्लेक्स के स्थायी
कनेक्शनों से भी करीब दो लाख यूनिट बिजली की खपत होगी। औसतन 10 रुपए प्रति यूनिट की दर से करीब 40 लाख रुपए की बिजली रोशनी पर खर्च होने का आकलन है।

छोटी चौपड़ पर 42 फुट चौड़ा राम सेतु द्वार

परकोटे में इस बार सजावट का सबसे बड़ा आकर्षण छोटी चौपड़ का 42 फुट चौड़ा और 36 फुट ऊंचा राम सेतु एवं राम मंदिर का स्वागत द्वार रहेगा। कलाकार इसे अंतिम रूप देने में दिन-रात जुटे हैं। बुधवार से यह जगमगाएगा। चांदपोल, किशनपोल, त्रिपोलिया, जौहरी बाजार और बापू बाजार सहित प्रमुख बाजारों में भी सजावट की तैयारियां तेज हैं। कहीं बाजार जगमग हो चुके हैं और कहीं बुधवार तक जगमग होंगे। उधर, मानसरोवर के मध्यम मार्ग पर लाइटिंग शुरू हो गई है और पिंक स्क्वायर मॉल भी रंगीन रोशनी से जगमगा रहा है।

MI रोड पर तीन किमी तक पिंक रोशनी की छटा

एमआई रोड व्यापार मंडल के महामंत्री सुरेश सैनी ने बताया कि इस बार एमआई रोड़ की सजावट का दायरा बढ़ाकर करीब तीन किमी कर दिया गया है। पहले लगभग ढाई किमी क्षेत्र में सामूहिक लाइटिंग होती थी, लेकिन अब भगवान दास रोड को भी इसमें शामिल किया गया है। राजमंदिर सिनेमा भी आकर्षक पिंक रोशनी से सजाया जाएगा। शाम 6:30 बजे होने वाले शुभारंभ में महापौर सुनील कोठारी, सांसद मंजू शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग शामिल होंगे।

डिस्कॉम का 24 घंटे पहरा, निर्बाध रहेगी बिजली आपूर्ति

दीपावली पर बढ़ने वाले बिजली लोड को देखते हुए जयपुर डिस्कॉम ने विशेष इंतजाम किए हैं। जयपुर सिटी सर्किल नॉर्थ और साउथ में 60 से अधिक अस्थायी कनेक्शन जारी होंगे। प्रत्येक कनेक्शन पर विशेष टीमें राउंड द क्लॉक तैनात रहेंगी। निर्वाध आपूर्ति के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके साथ ही डिवीजन स्तर पर भी डेडिकेटेड कंट्रोल रूम शुरू होंगे। व्यापारियों की मांग पर सरकार ने सिंगल टैरिफ के निर्देश दिए हैं। इससे व्यापारियों को अतिरिक्त बिजली खर्च से राहत मिलेगी।

सीकर रोड जगमग

दीपोत्सव की रंगत अब सीकर रोड पर भी छाने लगी है। मंगलवार से यहां आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटिंग की शुरुआत हो गई। सड़क के दोनों ओर जगमगाती रोशनी से पूरा क्षेत्र उत्सवी रंग में नजर आने लगा है। शाम होते ही सीकर रोड की चमक राहगीरों को आकर्षित कर रही है। बाजारों और प्रतिष्ठानों पर भी सजावट का सिलसिला तेज हो गया है। दीपावली से पहले सीकर रोड का बदला हुआ नजारा शहर की रौनक में चार चांद लगा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery