Wednesday, November, 04,2026

ड्रोन से निगरानी... आधुनिक हथियारों से प्रहार: राजनाथ

जैसलमेर:  रूस-यूक्रेन युद्ध हो या इजरायल-ईरान संघर्ष, दुनिया ने देख लिया है कि आधुनिक जंग अब केवल सीमा पर आमने-सामने की लड़ाई नहीं रही। ड्रोन, मिसाइल, स्वार्म तकनीक और साइबर क्षमता युद्ध का नया चेहरा बन चुके हैं। भारत भी इसी बदलती युद्ध रणनीति के अनुरूप अपनी सेना को तैयार कर रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को जैसलमेर में रक्षा मंत्रालय की संसदीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में साफ किया कि भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए सेना को तकनीक, हथियार और मानव संसाधन तीनों मोचों पर मजबूत किया जा रहा है। इस तैयारी की ताकत रक्षा बजट में भी दिख रही है। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए रक्षा बजट रिकॉर्ड 7.85 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है। इसमें 2.19 लाख करोड़ रुपए आधुनिकीकरण और पूंजीगत खरीद के लिए रखे गए हैं। सेना की नई ताकत के रूप में अश्नि प्लाटून, भैरव बटालियन और शक्तिबाण रेजिमेंट सामने आई हैं। अश्नि प्लाटून से इन्फेंट्री बटालियन को अपनी ड्रोन यूनिट मिलेगी। यानी दुश्मन की गतिविधियों की जानकारी के लिए अब दूसरे संसाधनों पर निर्भरता कम होगी।

रक्षा उत्पादन में भी आत्मनिर्भरता का लक्ष्य

राजनाथ सिंह ने बताया कि देश का रक्षा उत्पादन 2014-15 के 46,429 करोड़ रुपए से बढ़कर 2025-26 में 1.78 लाख करोड़ रुपए हो गया है। रक्षा निर्यात भी करीब 40 हजार करोड़ रुपए तक पहुंचा है। सरकार ने 2029 तक रक्षा उत्पादन 3 लाख करोड़ और निर्यात 50 हजार करोड़ रुपए करने का लक्ष्य रखा है। रक्षा मंत्री ने कहा कि आधुनिक सेना की ताकत केवल हथियारों से नहीं, बल्कि स्वदेशी तकनीक, मजबूत उद्योग और प्रशिक्षित सैनिकों से तय होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery