Monday, April, 07,2025

'आध्यात्मिकता, सेवा-समर्पण और सिद्धांतों की प्रतिमूर्ति हैं कोश्यारी'

नई दिल्ली: लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र और गोवा के पूर्व राज्यपाल और पूर्व सांसद भगत सिंह कोश्यारी की सराहना करते हुए कहा कि कोश्यारी एक असाधारण व्यक्ति हैं, जो एक साधारण और सरल जीवन जीकर एक मिसाल कायम कर रहे हैं।

बिरला ने कहा कि कोश्यारी का जीवन, उनके संघर्ष तथा राष्ट्र और समाज के प्रति उनका योगदान न केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणादायी है। बिरला ने यह बातें दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में मदन मोहन सती द्वारा लिखित पुस्तक 'पर्वत शिरोमणि भगत सिंह कोश्यारी' के विमोचन के अवसर पर कहीं। भगत सिंह कोश्यारी के प्रेरणादायी जीवन पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बिरला ने कहा कि एक छात्र, राजनेता, लेखक और पत्रकार के रूप में कोश्यारी ने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया। निर्धन और उपेक्षित लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अथक प्रयास किए। बिरला ने इस बात पर जोर दिया कि कोश्यारी ने देश को हमेशा सबसे ऊपर रखा और इस सिद्धांत पर वह सदैव अटल रहे। संसद में कोश्यारी के साथ बिताए समय का स्मरण करते हुए बिरला ने कहा कि एक सांसद और संसदीय समिति के सभापति के रूप में कोश्यारी ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ संस्था की सेवा करते हुए अद्वितीय निष्ठा का परिचय दिया। इस कार्यक्रम में भगत सिंह कोश्यारी, दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, आईजीएनसीए के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी सहित कई लोग उपस्थित थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery