Monday, April, 07,2025

बीसीसीआई उपाध्यक्ष शुक्ला का पाकिस्तान दौरा बना यादगार भगवान राम के पुत्र लव की समाधि के किए दर्शन

नई दिल्ली: पाकिस्तान में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी के मैच के दौरान बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पाकिस्तान का दौरा किया और इस दौरान उन्होंने लाहौर के प्राचीन किले में स्थित भगवान राम के पुत्र लव की समाधि के भी दर्शन किए। इस बात की जानकारी ने खुद सोशल मीडिया शुक्ला न प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में दी है। इसमें उन्होंने फोटो भी शेयर की है। उन्होंने लिखा, लाहौर के प्राचीन किले में प्रभु राम के पुत्र लव की प्राचीन समाधि माधि है। है। लाहौर लाहौर नाम भी उन्हीं के नाम से है। वहां प्रार्थना का अवसर मिला। मेरे साथ में पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन भी रहे, जो इस समाधि का नकवी भी जीणर्णोद्धार करवा रहे हैं। मोहसिन ने मुख्यमंत्री रहते यह काम शुरू करवाया था। शुक्ला ने कई तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें वह लव की समाधि के पास खड़े हैं और हाथ जोड़े हुए हैं। शुक्ला ने एक्स पर लिखा, 'लाहौर के म्युनिसिपल रिकॉर्ड में दर्ज है कि यह नगर भगवान राम के पुत्र लव के नाम से बसाया गया था और कसूर शहर उनके दूसरे पुत्र कुश के नाम से। पाकिस्तान सरकार भी यह बात मानती है।'

लवपुरी था लाहौर का प्राचीन नाम

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, लाहौर का प्राचीन नाम लवपुरी हुआ करता था, जिसे भगवान राम के पुत्र लव ने बसाया था। ऐसा माना जाता है, जब भगवान राम ने वानप्रस्थ पर जाने का निर्णय लिया था, उस समय उन्होंने अपने बेटों लव और कुश को शासन सौंप दिया था। जिसके बाद लव ने पंजाब के क्षेत्र में शासन करते हुए लवपुरी को बसाया था, जो आज लाहौर के नाम से जाना था। वहीं पाकिस्तान में कसूर की स्थापना उनके जुड़वां भाई कुश ने की थी।

इतिहास की धरोहर है लाहौर

लाहौर एक ऐसा शहर है, जो भारत और पाकिस्तान के साझा इतिहास का साक्षी रहा है। अमृतसर से महज 35 किलोमीटर दूर स्थित लाहौर में विभाजन से पहले बड़ी संख्या में हिंदू और सिख रहते थे। वह सिख साम्राज्य के संस्थापक महाराजा रणजीत सिंह की राजधानी रहा। आधुनिक लाहौर का निर्माता सर गंगाराम को माना जाता है। उनके नाम पर पाकिस्तान से भारत तक कई ट्रस्ट चलते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery