Friday, July, 17,2026

अंतिम सत्यापन रिपोर्ट के बाद तय होगी कार्रवाई

बांसवाड़ा: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बुधवार को जिला अस्पताल में चार प्रसूताओं की मौत के मामलों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी मौतें केवल प्रसव जटिलताओं के कारण नहीं हुई। उन्होंने बताया कि दो महिलाओं की मृत्यु उच्च रक्तचाप, यकृत, हृदय और किडनी से जुड़ी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के कारण हुई, जबकि एक महिला ने चिकित्सकीय परामर्श के बिना गर्भपात की दवा लेने से अपनी स्थिति गंभीर बना ली थी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही कुछ मरीजों की हालत अत्यंत नाजुक थी। मंत्री ने कहा कि सभी मामलों के रिकॉर्ड जयपुर ले जाकर गहन सत्यापन कराया जाएगा और अंतिम रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई होगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उप-स्वास्थ्य केंद्र स्तर से गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान सुनिश्चित की जाए। एएनएम और फील्ड स्टाफ नियमित रूप से हीमोग्लोबिन जांच, आयरन की गोलियों का वितरण तथा रक्तचाप की निगरानी करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि एनीमिया और उच्च रक्तचाप मातृ मृत्यु के प्रमुख कारण बन रहे हैं और इस दिशा में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

अस्पताल बांसवाड़ा जाते समय डूंगरपुर में आयोजित समीक्षा बैठक में चिकित्सा मंत्री ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एस. बालामुरुगनवेलु, अधीक्षक डॉ. महेंद्र डामोर, उप अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ सिंह, सीएमएचओ डॉ. अलंकार गुप्ता तथा अन्य अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने अस्पतालों को संक्रमणमुक्त रखने, स्वच्छता बनाए रखने और मरीजों व प्रसूताओं को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery