Wednesday, June, 24,2026

FIR और ट्रस्ट पुनर्गठन की सिफारिश

लखनऊ: अयोध्या स्थित राम मंदिर में दान प्रबंधन से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितता मामले में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मंगलवार को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को सौंप दी। रिपोर्ट में एफआईआर दर्ज करने और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पुनर्गठन की सिफारिश किए जाने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, करीब
20 पन्नों की इस प्रारंभिक रिपोर्ट में एसआईटी ने पिछले पांच वर्षों के दान संग्रह का स्वतंत्र ऑडिट कराने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़े प्रशासनिक कदम उठाने की सिफारिश की है। इसके साथ ही किसी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को ट्रस्ट का CEO नियुक्त करने का भी सुझाव दिया गया है। रिपोर्ट में लगभग 150 लोगों से पूछताछ और दर्ज बयानों का विवरण शामिल बताया जा रहा है। जांच दल ने ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं और दान प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर विस्तृत जांच जारी रखने की आवश्यकता जताई है।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery