Friday, June, 27,2025

पहलगाम हमले पर चूक स्वीकारी... फिर क्यों नहीं कराई जांच: गहलोत

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि पहलगाम आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार के एक मंत्री ने सुरक्षा चूक की बात स्वीकार की थी, लेकिन सरकार ने इसकी जांच क्यों नहीं कराई। उन्होंने पार्टी की ओर से आयोजित 'जयहिंद सभा' में यह भी कहा कि सरकार को सर्वदलीय बैठक और संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहिए। गहलोत ने कहा कि नेहरू जी के समय जब युद्ध चल रहा था तो उस वक्त के युवा सांसद अटल बिहारी वाजपेयी की मांग पर संसद का सत्र बुला लिया गया था, लेकिन अब क्या हो रहा है। उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू के एक कथित बयान का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए कहा कि सरकार के एक मंत्री ने माना था कि चूक हुई थी, कहां चूक हुई, इसे लेकर कोई जांच कराई गई? इसका कोई
जवाब नहीं है। गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वे कहते हैं कि खून की जगह सिंदूर दौड़ रहा है।

नए-नए जुमले लाते हैं। क्या सिंदूर दौड़ सकता है? अगर ऐसा होगा तो कोई जिंदा रहेगा ? उन्होंने कहा कि जब पूरे देश ने एकजुटता दिखाई तो प्रधानमंत्री और सत्तापक्ष राजनीति करने लगे। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब देश में सवाल खड़े होने लगे तो ये लोग तिरंगा यात्रा करने लगे। उन्होंने दावा किया कि सत्ता में फासीवादी लोग बैठ गए हैं, जिन्हें उखाड़कर फेंकना होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery