Monday, June, 15,2026

इंदिरा गांधी होतीं तो बीजेपी पर लगा देतीं बैन: गहलोत

जयपुर: कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में नवाब दादा कायम खां शहादत दिवस पर रविवार को आयोजित कायम रत्न अवार्ड-2026 समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि यदि आज इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री होतीं तो धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली पार्टी भाजपा पर बैन लगा देतीं।

उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान सभी धर्मों को समान अधिकार देता है, लेकिन वर्तमान दौर में धार्मिक भावनाओं को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। गहलोत ने कहा कि देश के संविधान में कहीं भी धर्म के नाम पर राजनीति करने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले चुनावों में धर्म का नाम लेने पर कानूनी कार्रवाई तक हो जाती थी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत का उदाहरण देते हुए कहा कि चुनाव प्रचार में धार्मिक मुद्दा उठाने पर उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा खुले तौर पर हिंदुत्व की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग, ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसी संस्थाएं दबाव में काम कर रही हैं।

राहुल अकेले कर रहे सरकार का मुकाबला

गहलोत ने कहा कि राष्ट्रीय राजनीति में राहुल गांधी विपक्ष की सबसे मजबूत आवाज बनकर उभरे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संसद से लेकर सड़क तक सरकार का मुकाबला कर रहे हैं। समान विचारधारा वाले दलों को उनके नेतृत्व को स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मजबूत विपक्ष का होना जरूरी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नजर नहीं आ रही है। लोग पानी और बिजली जैसी बुनियादी समस्याओं से परेशान हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही।

बांटने की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि भाजपा का 'सबका साथ, सबका विकास' का नारा केवल कागजों तक सीमित है और धरातल पर दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि कायमखानी समाज एक बहादुर कौम है, जो हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। डोटासरा ने आरोप लगाया कि देश में बांटने की राजनीति चरम पर है, लेकिन हिन्दू-मुस्लिम की राजनीति करने वालों का समय भी एक दिन खत्म होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery