Thursday, August, 14,2025

आर्मी-डे परेड पर जयपुर में दिखेगी सेना की ताकत

नई दिल्ली: आर्मी-डे परेड का आयोजन इस बार राजस्थान में किया जाएगा। यह ऐतिहासिक परेड 15 जनवरी, 2026 को जयपुर में होगी।

यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत विजन के तहत लिया गया है, जिसमें राष्ट्रीय आयोजनों को देश के अलग-अलग हिस्सों में मनाया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने दिल्ली में सेना प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर इस बड़े आयोजन के लिए सेना का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह मौका राजस्थान के लिए गर्व की बात है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना की योजना, तकनीक और साहस की सराहना की और कहा कि भारत ने ठोस निर्णय लेकर स्थिति को अपने पक्ष में किया। सैनिकों की सोच, संकल्प और कार्यशैली पर उन्होंने गर्व जताया। राज्य सरकार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में इस परेड को सफल बनाने के लिए जयपुर स्थित दक्षिण-पश्चिमी कमान के साथ मिलकर पूरी तैयारी कर रही है। परेड के साथ आधुनिक हथियारों की भव्य प्रदर्शनी भी लगेगी, जिसे देखने के लिए युवाओं में उत्साह है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery