Saturday, April, 19,2025

मानवाधिकारों पर आयोजित कार्यक्रम में बोले कानून मंत्री मेघवाल : अंतिम छोर पर खड़े लोगों के सशक्तीकरण का प्रयास

नई दिल्ली : केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए कि पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को सामाजिक सशक्तीकरण के लिए शुरू की गई योजनाओं का पूरा लाभ मिले। साथ ही उन्होंने कहा कि मानवाधिकार हमेशा से भारतीय संस्कृति का हिस्सा रहा है।

मानवाधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सरकार की पहल से लोगों को मानवाधिकार हासिल करने में मदद मिली है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि दिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाना U UD और 'थर्ड जेंडर' को उनके अधिकार दिलाने में मदद करना पिछले 10 वर्षों में सरकार द्वारा उठाए गए कुछ महत्वपूर्ण कदम हैं। खुद को 'थर्ड जेंडर' श्रेणी में पंजीकृत कराने वाले 39 हजार से अधिक मतदाताओं ने 2019 के लोकसभा चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस साल के संसदीय चुनावों के दौरान यह आंकड़ा 48,000 से अधिक हो गया।

मेघवाल ने कहा कि कानूनी अधिकार 'क्लीनिक' और वैकल्पिक विवाद समाधान आम आदमी को न्याय दिलाने के लिए अन्य कदम हैं। मेघवाल ने कहा कि लोगों के लिए गुणवत्तापूर्ण और गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित किया जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery