Friday, June, 27,2025

राजस्थान में अरावली पर्वतमाला पर विकसित होगी हरित पट्टी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर दिल्ली से गुजरात तक फैली 700 किलोमीटर लंबी अरावली पर्वतमाला के पुनर्वनीकरण (वनों के फिर से विकास) मकसद से एक विशेष पहल की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार मोदी राष्ट्रीय राजधानी के भगवान महावीर वनस्थली पार्क में 'एक पेड़ मां के नाम' पहल के तहत गुरुवार सुबह बरगद का पौधा लगाएंगे। यह कदम 'अरावली ग्रीन वॉल परियोजना' का हिस्सा होगा, जिसका मकसद 700 किलोमीटर लंबी अरावली पर्वतमाला का पुनर्वनीकरण है।

पर्यावरण मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि परियोजना की शुरुआत के अवसर पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के मुख्यमंत्री उपस्थित रहेंगे। परियोजना के तहत अरावली पर्वत श्रृंखला में आने वाले 29 जिलों में लगभग 1,000 नर्सरियां विकसित की जाएंगी। पीएमओ ने कहा कि इससे क्षेत्र की मिट्टी की उर्वरता, पानी की उपलब्धता और जलवायु लचीलापन में सुधार लाने में भी मदद मिलेगी। परियोजना से स्थानीय समुदायों को रोजगार और आय सृजन के अवसर उपलब्ध कराए जा सकेंगे, जिससे उन्हें लाभ होगा।

इस परियोजना का लक्ष्य गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में लगभग 64.5 लाख हेक्टेयर भूमि को शामिल करते हुए पांच किलोमीटर चौड़ा 'हरित पट्टी पट्टी बफर जोन' स्थापित करना है, जिसके भीतर की लगभग 42 फीसदी (27 लाख हेक्टेयर) भूमि बंजर है।

परियोजना में राज्यवार क्षेत्र

81% क्षेत्र है राजस्थान में, 15.8% क्षेत्र है गुजरात में 1.7% क्षेत्र में है हरियाणा 1.6% क्षेत्र है दिल्ली में

क्या है अरावली ग्रीन वॉल परियोजना

'अरावली ग्रीन वॉल परियोजना' दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और गुजरात के 29 जिलों में फैली भारत की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला के आसपास के पांच किलोमीटर के बफर क्षेत्र में हरित आवरण का विस्तार करने की एक अहम पहल है। इसमें कहा गया है कि परियोजना का मकसद वनरोपण, पुनर्वनीकरण और जलाशयों के जीर्णोद्धार के जरिए अरावली की जैव विविधता को बढ़ावा देना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery