Friday, September, 26,2025

घुसपैठियों की मदद से चुनाव जीतना चाहती है कांग्रेसः शाह

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को 'वोटर अधिकार यात्रा' को लेकर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि विपक्षी पार्टी ने 'घुसपैठियों को बचाने' के लिए यह अभियान चलाया है क्योंकि यह उनकी मदद से चुनाव जीतना चाहती है।
शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर यहां त्यागराज स्टेडियम में एक कार्यक्रम में दिल्ली सरकार की 17 कल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, राहुल बाबा और कांग्रेस पार्टी 'घुसपैठिया बचाओ' रैली निकाल रहे हैं।

वे चाहते हैं कि घुसपैठिए हमारी मतदाता सूची में बने रहें क्योंकि उन्हें भारत की जनता पर भरोसा नहीं है। वे घुसपैठियों की मदद से चुनाव जीतना चाहते हैं। भाजपा मतदाता सूची में मौजूद विसंगतियों को दूर करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण कवायद का समर्थन करती है। शाह ने 'सर्जिकल और एयर स्ट्राइक' के जरिए सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मोदी की सराहना की। शाह ने कहा, उन्होंने (पीएम मोदी ने)' ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

स्वदेशी वस्तुएं खरीदने की सलाह

शाह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया में 11वें स्थान पर छोड़कर गए थे। मोदी के नेतृत्व में हम दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। लोगों को स्वदेशी वस्तुएं खरीदने की सलाह देते हुए शाह ने कहा कि 22 सितंबर से दैनिक उपयोग की हर वस्तु पर जीएसटी की दर नहीं होगी या न्यूनतम होगी। मैं सभी महिलाओं को अधिक खरीदारी करने की सलाह दूंगा। लगभग 395 सामान्य वस्तुएं हैं, जिन पर शून्य या 5 प्रतिशत जीएसटी लगेगा। उन्होंने कहा, जितना चाहे उतना खरीदे, लेकिन सुनिश्चित करें कि आप स्वदेशी वस्तुएं ही खरीदे। समृद्ध भारत के लिए स्वदेशी को बढ़ावा देना हमारी आदत में शामिल होना चाहिए।

गिनाई पीएम मोदी की उपलब्धियां

शाह ने कहा कि देश को सुरक्षित बनाना, अर्थव्यवस्था को मजबूत करना, हर गरीब के घर तक सुविधाएं पहुंचाना और हर बच्चे के दिल में एक महान भारत का संकल्प जगाना- मोदी ने अपने 11 साल के कार्यकाल में ये सब हासिल किया है। उन्होंने कहा कि देश मोदी की ऐतिहासिक उपलब्धियों को हमेशा याद रखेगा।

25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया और 60 करोड़ गरीबों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान की गई। उन्होंने कहा, आजादी के बाद पहली बार मोदी ने गरीबी में रहने वालों की सूची को छोटा किया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery