Tuesday, August, 12,2025

नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाएंगे: अमित शाह

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार का 11 साल का शासन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा क्योंकि इसने भारत के लोगों के जीवन के सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण विकास किया है। गैर सरकारी संगठन भारत विकास परिषद के 63वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिना किसी संघर्ष के विकास और भारत की विरासत को एक साथ बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि जब भी भारत में हो रहे बदलाव पर चर्चा होगी, इतिहासकार प्रधानमंत्री मोदी की सरकार के 11 वर्षों को स्वर्ण अक्षरों में लिखेंगे।

शाह ने कहा, इन वर्षों में, 55 करोड़ से अधिक ऐसे परिवारों को बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच प्राप्त हुई, जिनके पास बैंक खाता भी नहीं था। 15 करोड़ से अधिक लोगों को स्वच्छ पेयजल मिला और 12 करोड़ से अधिक घरों में शौचालय बनाए गए। गृह मंत्री ने कहा कि कई लोग पूछते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से देश को क्या लाभ होगा। उन्होंने कहा कि शायद वे यह बात नहीं समझेंगे, लेकिन मोदी ने राम मंदिर का निर्माण सुनिश्चित किया है, साथ ही देश में 5जी तकनीक लेकर आए हैं और डिजिटल भुगतान प्रणाली को इतने व्यापक स्तर पर फैलाया है कि सब्जी विक्रेता भी इससे लाभान्वित हो रहे हैं। शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक गरीब परिवार से मुलाकात की तो परिवार की एक महिला ने बताया कि आठ पीढ़ियों के बाद उनके घर में शौचालय का निर्माण हुआ है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery