Tuesday, August, 12,2025

तिरंगा फहराएं, सेल्फी करें अपलोड

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को सभी नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस से पहले अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक निर्दिष्ट पोर्टल पर तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने की अपील की। शाह ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए 'हर घर तिरंगा' अभियान ने देश के लोगों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि यह अभियान अब हर व्यक्ति से जुड़ गया है और इस अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक में देशभक्ति और राष्ट प्रेम की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। उन्होंने कहा, मैं सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील करता हूं कि वे अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और तिरंगे के साथ सेल्फी पर 'harghartiranga.com' अपलोड करें। 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तत्वावधान में हुई थी, जिसके तहत लोगों को राष्ट्रीय ध्वज घर लाने और भारत की स्वतंत्रता के उपलक्ष्य में इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery