Monday, April, 21,2025

घुसपैठियों के मददगार नेटवर्क से सख्ती से निपटें: शाह

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस को बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को भारत में प्रवेश कराने में मदद करने वाले नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है और इससे सख्ती से निपटा जाना चाहिए। शाह ने राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि लगातार खराब प्रदर्शन करने वाले पुलिस थानों और उप-संभागों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

शाह ने कहा कि घुसपैठियों को देश में प्रवेश कराने के साथ ही उनके दस्तावेज बनवाने और यहां रहने में मदद करने वाले पूरे नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। घुसपैठियों की पहचान की जानी चाहिए और उन्हें निवासित किया जाना चाहिए। बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद, पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

अंतरराज्यीय गिरोहों को खत्म करें

शाह ने कहा कि शहर में अंतरराज्यीय गिरोहों को सख्ती से खत्म करना दिल्ली पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के मामलों में ऊपर से नीचे और नीचे से ऊपर तक कार्रवाई की जानी चाहिए और ऐसे मादक पदार्थ तंत्र को खत्म किया जाना चाहिए।

सुरक्षित राजधानी के लिए दोगुनी गति से काम

शाह ने कहा कि दिल्ली में 'डबल इंजन' की सरकार पीएम मोदी की उम्मीद के अनुरूप विकसित और सुरक्षित राजधानी के लिए दोगुनी गति से काम करेगी। शाह ने स्पष्ट किया कि निर्माण से जुड़े मामलों और 2020 के दंगों के मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए दिल्ली पुलिस की अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी। दिल्ली सरकार को विशेष अभियोजकों की नियुक्ति करनी चाहिए। दिल्ली पुलिस को जल्द ही अतिरिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। डीसीपी स्तर के अधिकारियों को पुलिस थानों का दौरा करना चाहिए, जन सुनवाई शिविर आयोजित करने चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

यह भी बोले गृह मंत्री

• लगातार खराब प्रदर्शन करने वाले पुलिस थानों और उप-संभागों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई।
• मादक पदार्थ तंत्र को खत्म किया जाए।
• घुसपैठियों की पहचान कर निर्वासित किया जाए।
• दिल्ली सरकार विशेष अभियोजकों की नियुक्ति करे। निर्माण व दिल्ली दंगों के संबंधित मामलों का निस्तारण किया जाए।
• 'मानसून कार्य योजना' तैयार करें।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery