Friday, April, 17,2026

मौन जुलूस हुआ उग्र... बैरिकेड तोड़ कलेक्ट्रेट में घुसी भीड़

अलवर: अग्रसेन पुलिया के पास गोवंश के अवशेष मिलने के मामले ने अलवर में तूल पकड़ लिया। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और सर्व हिंदू समाज के आह्वान पर बुधवार को निकाले गए मौन जुलूस ने अचानक उग्र रूप ले लिया। प्रदर्शनकारी प्रताप ऑडिटोरियम से मिनी सचिवालय पहुंचे, जहां पुलिस की मौजूदगी के बावजूद भीड़ ने धक्का-मुक्की कर बैरिकेडिंग तोड़ दी और मुख्य गेट तक जा पहुंची।

स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों को पीछे धकेलते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश कर लिया और गेट पर धरने पर बैठ गए। मौके पर कोतवाली, अरावली विहार सहित तीन थानों का जाप्ता तैनात था, लेकिन भीड़ को रोकने में नाकाम रहा। बाद में एसपी सुधीर चौधरी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

प्रदर्शन के दौरान विहिप प्रतिनिधि प्रेम राजावत ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गोतस्करों से मंथली लेकर उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो अलवर बंद कराया जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर ज्ञापन सौंपने को लेकर भी विवाद हुआ। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य गेट पर अधिकारी बुलाने की मांग की, लेकिन तहसीलदार के पहुंचने पर नाराजगी जताते हुए उन्हें वापस भेज दिया और जबरन अंदर घुस गए।

मामले की जांच जारीः इधर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच में अब तक हत्या या अवैध कटान के कोई सबूत नहीं मिले है। सीसीटीवी फुटेज और एफएसएल रिपोर्ट के अनुसार अवशेष कुत्तों द्वारा लाए जाने की संभावना जताई गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery