Friday, September, 26,2025

अलवर में 10 करोड़ की लागत से बनेगी हॉकी एस्ट्रोटर्फः मांडविया

नई दिल्ली: केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में रिमोट का बटन दबाकर अलवर सांसद खेल उत्सव 2025-26 के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने अलवर में 10 करोड़ रुपए की लागत से हॉकी एस्ट्रोटर्फ बनाने की घोषणा की। मांडविया ने फिट इंडिया मूवमेंट को जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर जोर देते हुए 'संडे ऑन साइकिल' अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि अलवर सांसद खेल उत्सव के दौरान साई की टीम प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। इस अवसर पर केंद्रीय वन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने कहा कि खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का माध्यम हैं। उन्होंने अलवर सांसद खेल उत्सव को नई शिक्षा व युवा खेल नीति को आगे बढ़ाने का मंच बताया।

ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया तथा केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने अलवर जिले के एमआईए स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा भी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery