Wednesday, November, 26,2025

एक दिन में एयर इंडिया की 7 इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल

नई दिल्ली: एयर इंडिया की सेवाओं में मंगलवार को गंभीर व्यवधान उत्पन्न हुआ जब एक ही दिन में उसकी सात अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। इनमें अहमदाबाद-लंदन, दिल्ली-पेरिस, दिल्ली-वियना, दिल्ली-दुबई, बेंगलुरु-लंदन, लंदन-अमृतसर और एक और प्रमुख उड़ान शामिल रही। वहीं, सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही फ्लाइट AI-180 के यात्रियों को कोलकाता में विमान से उतारना पड़ा।

अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट रद्द

यह उड़ान AI-171 फ्लाइट दुर्घटना के बाद शुरू की गई थी, लेकिन लगातार दूसरी बार रद्द हुई। मंगलवार को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की एयर इंडिया के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें DGCA ने एयरलाइन को विमान सुरक्षा पर ध्यान देने, फ्लाइट ऑपरेशन को सख्त करने और समय पर फ्लाइट डिपार्चर ये तय करने के निर्देश दिए हैं।

कोलकाता में यात्रियों को प्लेन से उतारा

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही फ्लाइट AI-180 में तकनीकी गड़बड़ी आ गई। यह उड़ान बोइंग 777-200LR विमान द्वारा संचालित हो रही थी, जो कोलकाता में सोमवार रात 12:45 बजे पहुंची थी। इसे मुंबई के लिए रात 2 बजे रवाना होना था, लेकिन इंजन में खराबी के कारण उड़ान रोक दी गई। दिल्ली-पेरिस और लंदन-अमृतसर उड़ानें भी तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया गया।

इंडिगो में बम की सूचना, नागपुर में कराई लैंडिंग

मंगलवार को मस्कट से कोच्चि होते हुए दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट को बम की धमकी मिलने के बाद नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित फ्लाइट से बाहर निकाला गया और बम स्क्वॉड टीम की ओर से तलाशी ली गई। कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।मंगलवार को मस्कट से कोच्चि होते हुए दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट को बम की धमकी मिलने के बाद नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित फ्लाइट से बाहर निकाला गया और बम स्क्वॉड टीम की ओर से तलाशी ली गई। कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery