Wednesday, November, 26,2025

अहमदाबाद बनेगा 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स का मेजबान

नई दिल्ली: भारत के लिए गौरव का क्षण आया है। कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स के कार्यकारी बोर्ड ने अहमदाबाद को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) की मेजबानी के लिए नॉमिनेट किया है। इस पर अंतिम फैसला 26 नवंबर को ग्लासगो में होने वाली बैठक में लिया जाएगा।

अहमदाबाद की दावेदारी को नाइजीरिया के अबुजा से चुनौती मिली थी, हालांकि बोर्ड ने नाइजीरिया को 2034 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी में सहयोग देने का निर्णय लिया है। कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स ने अपने प्रेस रिलीज में कहा कि कार्यकारी बोर्ड ने 2030 के खेलों के लिए अहमदाबाद, भारत को मेजबान शहर के रूप में सिफारिश करने का फैसला लिया है। यदि यह प्रस्ताव स्वीकृत होता है, तो भारत दूसरी बार इन प्रतिष्ठित खेलों की मेजबानी करेगा। इससे पहले नई दिल्ली ने 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की थी।

2030 में शामिल होंगे सभी खेलः इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) ने बताया कि 2030 के आयोजन में उन सभी खेलों को शामिल किया जाएगा, जो ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स से हटाए गए थे। इनमें शूटिंग, रेसलिंग, बैडमिंटन, हॉकी, आर्चरी, कबड्डी और खो-खो जैसे लोकप्रिय खेल शामिल होंगे।

गृहमंत्री अमित शाह ने जताया गर्वः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कॉमनवेल्थ 2030 की अहमदाबाद को मेजबानी मिलने पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सतत प्रयासों का परिणाम है। मजबूत खेल अधोसंरचना और खिलाड़ियों के विकास के कारण ही भारत को यह सम्मान प्राप्त होने जा रहा है।

100वीं वर्षगांठ पर खेलेंगे खिलाड़ी

2030 कॉमनवेल्थ गेम्स खास होंगे, क्योंकि यह आयोजन गेम्स की 100वीं वर्षगांठ को भी चिह्नित करेगा। पहला राष्ट्रमंडल खेल 1930 में कनाडा के हैमिल्टन में हुआ था। भारत ने 29 अगस्त 2025 को लंदन में 2030 गेम्स की बोली पेश की थी। गुजरात के खेल मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा था कि अहमदाबाद "कॉम्पैक्ट सिटी मॉडल" पर आयोजन करेगा। यह मॉडल खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए बेहतर अनुभव प्रदान करेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery