Tuesday, November, 25,2025

अरावली की हिफाजत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, फैसला जल्द

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को अरावली पहाड़ियों और पर्वतमालाओं की एक समान परिभाषा तय करने से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। यह मामला दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों में पर्यावरण संरक्षण, भूमि उपयोग और खनन गतिविधियों के नियमन से जुड़ा है। चीफ जस्टिस बी.आर. गवई, जस्टिस के. विनोद चंद्रन और जस्टिस एन.वी. अंजारिया की पीठ ने केंद्र सरकार, न्यायमित्र और अन्य पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला सुरक्षित रखा। सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा गठित समिति की अंतिम रिपोर्ट का हवाला दिया। यह रिपोर्ट लंबे समय से चल रहे एम.सी. मेहता बनाम भारत संघ मामले में शीर्ष अदालत के निर्देशों के अनुपालन में तैयार की गई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि अरावली क्षेत्र का पारिस्थितिक महत्व अत्यंत व्यापक है, क्योंकि यह भूजल पुनर्भरण, मरुस्थलीकरण की रोकथाम और क्षेत्रीय जलवायु संतुलन में अहम भूमिका निभाता है।

चीफ जस्टिस ने कहा कि एक समान परिभाषा तय करने का उद्देश्य अरावली की रक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करना है। समिति ने सिफारिश की कि सभी प्रभावित राज्य सरकारें चरणबद्ध प्रक्रिया अपनाकर अरावली क्षेत्र को स्पष्ट रूप से चिह्नित करें और टिकाऊ, पर्यावरण के अनुकूल खनन नीतियों को लागू करें। शीर्ष अदालत अब इस मामले में जल्द ही अपना निर्णय सुनाएगी।

  • एम.सी. मेहता मामले में पर्यावरण मंत्रालय की समिति ने सौंपी रिपोर्ट
  • न्यायमित्र व केंद्र सरकार की दलीलें सुनने के बाद sc ने रखा फैसला सुरक्षित
  • दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान व गुजरात में पर्यावरण व खनन नीति पर असर डालेगा निर्णय
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery