Thursday, April, 30,2026

एसएमएस के ईएनटी विभाग में मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं

जयपुर: सवाई मानसिंह अस्पताल के ईएनटी विभाग को अब अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कर दिया गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बुधवार को विभाग के अपग्रेडेशन और विस्तार कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह कदम मरीजों को बेहतर इलाज देने के साथ मेडिकल छात्रों की शिक्षा और प्रशिक्षण को भी मजबूत करेगा।

मंत्री ने इसे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और संसाधनों का विस्तार मरीजों के साथ-साथ यूजी और पीजी विद्यार्थियों के लिए भी लाभकारी साबित होगा। ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. पवन सिंघल ने बताया कि यहां अत्याधुनिक कॉक्लियर इम्प्लांट ऑपरेशन थिएटर स्थापित किया गया है, जहां जटिल कान की सर्जरी और सुनने की क्षमता बहाल करने वाले ऑपरेशन किए जाएंगे। इसके साथ 800 वर्ग फीट में 10 स्टेशनों वाला स्किल लैब भी तैयार किया गया है। विभाग में न्यूरो-ऑटोलॉजी लैब, सियालोएंडोस्कोपी सेट और अन्य आधुनिक उपकरण जोड़े गए हैं। साथ ही 8 कमरों का नया ऑडियोलॉजी विंग विकसित किया गया है और 5 ऑडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की गई है। कार्यक्रम में कई चिकित्सक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery