Thursday, June, 11,2026

आंख में आंख डालकर देखोगे तो चल जाएगा सच-झूठ का पता

जयपुर: मानेसर कांड और सचिन पायलट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हालिया बयानों के बाद पहली बार सार्वजनिक मंच पर आए कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने संयमित और सधे अंदाज में अपने विरोधियों को जवाब दिया। पायलट ने कहा कि "मैं फिर कह रहा हूं, मेरा व्यक्तिगत झगड़ा किसी से नहीं है। मैं बहुत संभलकर बोलता हूं हमेशा, क्योंकि मुंह से निकली बात कभी वापस नहीं आती। इसलिए सच्चाई के साथ खड़े रहना और संयम जरूरी है।' पायलट बुधवार को करौली जिले के सकरघटा गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की प्रतिमा अनावरण और किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। पायलट ने कहा कि वे प्रत्येक व्यक्ति का दिल से सम्मान करते हैं। विचारों में मतभेद हो सकते हैं, पर मनभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि 'हमें मोहब्बत की दुकान' खोलनी है। पायलट ने विरोधियों को चुनौती दी कि 'आंख में आंख डालकर देखोगे तो पता चल जाएगा कि सच बोल रहा है या झुठ। मैंने अपने साथ काम करने वाले सभी नेताओं का मान-सम्मान किया है। हमारे बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद कभी नहीं रहे हैं।'

तीन बार सीएम बनाया, हर बार पार्टी को हरायाः मीणा

पायलट समर्थक पूर्व मंत्री रमेश मीणा ने कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि गहलोत द्वारा बीटीपी, निर्दलीय और भाजपा विधायकों को पैसे देने के सबूत उनके पास है। मीणा ने कहा कि इस व्यक्ति को पार्टी ने तीन बार सीएम बनाया, लेकिन हर बार पार्टी को हराया। राहुल गांधी को इस पर विचार करना चाहिए, वरना पार्टी का बेड़ा गर्क हो जाएगा। मीणा ने कहा कि गहलोत कहते हैं कि मानेसर जाने वाले विधायकों ने 10-10 करोड़ रुपए लिए, मेरा और गहलोत का नार्को टेस्ट कराएं।

विधायकों की पहली पसंद थे गहलोतः बाबूलाल नागर

पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने की प्रक्रिया को तीन बार देखने का अवसर मिला। तीनों बार मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे ज्यादा पर्चियां /नाम अशोक गहलोत के पक्ष में थे, इसलिए हाईकमान ने उन्हें सीएम बनाया। कांग्रेस में आमतौर पर AICC ऑब्जर्वर भेजती है। वे एक-एक विधायक से राय लेते हैं और उनसे मुख्यमंत्री के लिए नाम लिखवाते हैं। इसके बाद सभी ऑब्जर्वर एक जगह बैठते हैं, जिस व्यक्ति के नाम सबसे अधिक पर्चियां होती है, उसे ही मुख्यमंत्री बनाया जाता है।

प्रतिमा सामाजिक एकता का प्रतीक

सचिन पायलट पिता राजेश पायलट को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया, सच्चाई का रास्ता कभी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि राजेश पायलट की प्रतिमा केवल स्मारक नहीं, बल्कि जनसेवा, साहस और सामाजिक एकता का प्रतीक है।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सचिन पायलट के विरोध में दिए गए बयानों के बाद अब पोस्टर वार नजर आ रहा है। सचिन पायलट के समर्थकों की ओर से शहर में जगह-जगह बैनर लगाए गए हैं, जिसमें मुख्य हैडलाइन है "सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं"।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery