Saturday, September, 05,2026

बोर्ड बना तो फिर चलाएंगे पट्टा वितरण अभियान: डोटासरा

जयपुर: प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने स्थानीय सरकारों के लिए अपने 10 प्रमुख संकल्पों की घोषणा की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से स्थानीय निकायों के लिए अलग-अलग घोषणा पत्र जारी किए जाने से पहले पार्टी ने प्रदेशव्यापी स्तर पर इन संकल्पों को सामने रखा है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस निकायों में बोर्ड बनने के बाद सुशासन, विकास और पारदर्शिता के साथ काम करेगी। उन्होंने कहा कि सभी 309 निकायों में स्थानीय मुद्दों के आधार पर अलग-अलग घोषणा पत्र जारी किए जाएंगे। डोटासरा ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान जिस तरह अभियान चलाकर लोगों को पट्टे दिए गए थे, उसी तर्ज पर कांग्रेस निकायों में बोर्ड बनने पर पट्टा वितरण का अभियान फिर शुरू करेगी।

सफाई व्यवस्था व भर्ती होगी मजबूत

डोटासरा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लंबित रही सफाई कर्मचारियों की भर्ती पूरी की जाएगी और निकायों में जरूरत के अनुसार हर साल भर्ती की जाएगी। घर-घर कचरा संग्रहण की व्यवस्था निशुल्क करने व उसकी रोजाना मॉनिटरिंग का भी संकल्प लिया गया है। जहां सीवरेज लाइन नहीं है, वहां नई लाइन बिछाने व आवश्यकतानुसार एसटीपी बनाने का वादा भी किया गया है।

जनता की राय से मास्टर प्लान

कांग्रेस ने ऐसे क्षेत्रों में, जहां मास्टर प्लान नहीं है, आमजन के सुझाव लेकर मास्टर प्लान तैयार करने का संकल्प लिया है। साथ ही स्ट्रीट लाइट व एलईडी लाइट की व्यवस्था को मजबूत करने की बात कही है।

यूडी टैक्स और बुनियादी सुविधाओं पर जोर

कांग्रेस ने यूडी टैक्स की समीक्षा कर उसे जनहित में तर्कसंगत बनाने का वादा किया है। डोटासरा ने कहा कि सीसी रोड, जल निकासी और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। हर क्षेत्र में सड़क और मूलभूत ढांचे के विकास को भी पार्टी ने अपने प्रमुख एजेंडे में शामिल किया है।

ऑनलाइन होगी निकायों की पूरी प्रक्रिया

डोटासरा ने कहा कि निकायों में होने वाले कार्यों, उनकी प्रक्रिया और संबंधित नियमों की जानकारी वेबसाइट पर सार्वजनिक की जाएगी। आमजन के आवेदनों को ऑनलाइन लेने के साथ उनकी प्रगति और कार्य की स्थिति भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस निकायों में केवल रोजमर्रा की समस्याओं तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि बड़े बुनियादी ढांचे के प्रोजेक्ट भी प्राथमिकता से कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा के कुशासन को समाप्त कर स्थानीय निकायों में भ्रष्टाचार मुक्त और जवाबदेह व्यवस्था देने के संकल्प के साथ जनता के बीच जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery