Monday, August, 24,2026

जयपुर-कोफू के बीच बढ़ेगी ज्वेलरी साझेदारी: सीएम

जयपुर: राजस्थान और जापान के बीच औद्योगिक एवं कारोबारी रिश्तों को नई गति देने की दिशा में राज्य सरकार ने कदम बढ़ाए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में प्रदेश में जापानी निवेश बढ़ाने, नई औद्योगिक परियोजनाएं लाने और रत्न-आभूषण समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। बैठक में खासतौर पर जयपुर और जापान के कोफू शहर के बीच ज्वेलरी कारोबार, तकनीक और निवेश को विस्तार देने पर जोर रहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान और जापान के बीच वर्षों पुराने संबंध हैं। राज्य सरकार जापानी कंपनियों के लिए अनुकूल कारोबारी माहौल और बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने जापानी निवेशकों को राजस्थान में नए उद्योग स्थापित करने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि प्रदेश में निवेश की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।

ग्लोबल होगा रत्न-आभूषण कारोबार

बैठक में जयपुर ज्वेलरी एसोसिएशन और यामानाशी ज्वेलरी एसोसिएशन के बीच सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों संस्थाएं तकनीक और निवेश के जरिए रत्न-आभूषण कारोबार को वैश्विक स्तर पर और मजबूत कर सकती हैं। इससे व्यापार के विस्तार के साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। मुख्यमंत्री ने 2024 के अपने जापान दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां जापानी कंपनियों ने राजस्थान में निवेश से मिले बेहतर परिणामों का अनुभव साझा किया था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जापान के निवेशकों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

राजस्थान में 180 जापानी कंपनियां सक्रिय

जापान के कोफू सिटी के मेयर युइची हिगुची ने राजस्थान की निवेश अनुकूल नीतियों और यहां उपलब्ध अवसरों की सराहना की। उन्होंने बताया कि जापान की करीब 180 कंपनियां राजस्थान में सक्रिय हैं। जयपुर और कोफू सिटी के ज्वेलर्स के बीच भी लंबे समय से कारोबारी सहयोग है। जयपुर की करीब 60 कंपनियां कोफू सिटी में ज्वेलरी कारोबार कर रही हैं। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और जापानी प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय परंपरा के अनुरूप 'राधे-राधे' कहकर एक-दूसरे का अभिवादन किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery