Wednesday, June, 24,2026

युवा पीढ़ी राष्ट्र सेवा की भावना से संकल्पित होकर करे कार्य

अलवर: पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की भावना के साथ संकल्पित होकर कार्य करना चाहिए। राष्ट्र हमें सब कुछ देता है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें।

कटारिया मंगलवार को अलवर के प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित सुन्दर सिंह भंडारी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर आयोजित व्याख्यानमाला एवं विशिष्ट जन सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। कटारिया ने स्व. भंडारी और स्व. मुखर्जी के सादगीपूर्ण जीवन, राष्ट्रभक्ति और संगठनात्मक योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज और राष्ट्र के प्रति पूर्ण
समर्पण का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भारत ऋषि-मुनियों की तपोभूमि रहा है और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को आत्मसात कर ही देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

मुखर्जी और भंडारी के आदर्श आज भी प्रासंगिक

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और स्व. सुन्दर सिंह भंडारी के आदर्श, नैतिक मूल्य और राष्ट्रभक्ति आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी राष्ट्र की अखंडता के प्रबल समर्थक थे और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य स्व. भंडारी ने किया। देवनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'वसुधैव कुटुम्बकम' की भावना के साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाकर विकसित राष्ट्र का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

19 वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान

समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 19 वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। इसमें अलवर से तिलकराज गांधी एवं पं. धर्मवीर शर्मा, झालावाड़ से ताराचंद गोयल, ओमप्रकाश गुप्ता एवं बालचंद आर्यवीर, बीकानेर से सुरेन्द्र सिंह यादव एवं निर्मल कुमार बारडिया, झुंझुनूं से बनवारी लाल चेजारा एवं रामस्वरूप शर्मा, सीकर से हरदयाल वर्मा एवं भागीरथ चौधरी, मध्यप्रदेश से लोकेन्द्र सिंह राठौड़, जयपुर से बिशन सिंह तंवर, उदयपुर से वैद्य लक्ष्मीनारायण जोशी, नागौर से प्रमिला शर्मा, राजसमंद से नारायण लाल उपाध्याय, श्रीगंगानगर से गौरीशंकर गुप्ता, पाली से श्रीलाल तथा भरतपुर से सुमन बंसल को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह में ये प्रबुद्धजन भी रहे उपस्थित

समारोह में तिजारा विधायक महंत बालकनाथ, रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह, कठूमर विधायक रमेश खींची, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, सरस डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान, पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल, जयराम जाटव एवं रामहेत यादव, मामन सिंह यादव, मंगलराम कोली व ज्ञानदेव आहूजा, शंकर लाल, अशोक गुप्ता व महासिंह चौधरी, श्रीवर्धन, पं. धर्मवीर शर्मा, डॉ. के. के गुप्ता, डॉ. उमा शंकर भारद्वाज, महावीर प्रसाद शर्मा, कुन्तीलाल जैन, ताराचंद जैन, कार्यक्रम संयोजक महावीर उपाध्याय सहित प्रबुद्धजन एवं आमजन मौजूद रहे।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery