Saturday, September, 05,2026

1 करोड़ से ज्यादा फीस वाली 67% एमबीबीएस सीटें खाली

कोटा: नीट यूजी परिणाम के आधार पर चल रही राजस्थान की काउंसलिंग में एमबीबीएस की महंगी एनआरआई सीटों को लेकर विद्यार्थियों की रुचि कम रही है। अभी तक नीट यूजी काउंसलिंग के तहत एनआरआई कैटेगरी की 468 एमबीबीएस सीटों में से सिर्फ 153 सीटों का अलॉटमेंट हुआ है। यानी 315 सीटें खाली रह गईं। इनमें ज्यादातर सीटें राजमेस के मेडिकल कॉलेजों की हैं। एक करोड़ से ज्यादा फीस वाली इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों की एनआरआई सीटों पर भी विद्यार्थियों ने रुचि नहीं दिखाई। राजमेस में एमबीबीएस की फीस 1.15 करोड़ और कुछ कॉलेजों में 1.73 करोड़ रुपए है। विशेषज्ञ पारिजात मिश्रा के अनुसार, राजमेस के 14 कॉलेजों की 205 सीटों पर एक भी आवेदन नहीं आया। इन कॉलेजों में लाइब्रेरी, लैब, उपकरण और फैकल्टी की कमी भी प्रमुख कारण मानी जा रही है। खाली सीटें आगे के राउंड में भरी जाएंगी। अगले राउंड में राजमेस में खाली सीटें आगे मैनेजमेंट कोटा में बदलने पर करीब 46 लाख रुपए फीस पर एमबीबीएस प्रवेश होगा। एनआरआई सीटों से राजमेस कॉलेजों को 50 करोड़ रुपए से अधिक सालाना आय की उम्मीद थी, लेकिन अब यह करीब 21 करोड़ रुपए रह जाएगी।

अभिभावक बोले-निजी कॉलेज बेहतर विकल्प

बारां निवासी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि बेटे के लिए एनआरआई सीट का विकल्प था, लेकिन निजी मेडिकल कॉलेजों में फीस कुछ कम होने के साथ फैकल्टी और इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर मिल रहा है। सरकारी कॉलेजों में मरीजों की संख्या और फुटफाल अधिक है, लेकिन संसाधन पूरी तरह विकसित होने में अभी समय लग रहा है।

दूसरा राउंड: 4938 सरकारी सीटों का अलॉटमेंट

जयपुर। नीट यूजी के परिणाम के आधार पर ऑल इंडिया 15 फीसदी कोटा काउंसलिंग के दूसरे राउंड में 9 सितंबर से चॉइस फिलिंग शुरू होगी। सरकारी मेडिकल कॉलेजों की 4938 और एम्स की 179 एमबीबीएस सीटों का अलॉटमेंट होगा। जिप्मेर की 30, ईएसआईसी की 179, डीम्ड यूनिवर्सिटी की 3530 और एनआरआई कोटे की 1317 एमबीबीएस सीटें भी शामिल हैं। डेंटल कॉलेज की 460 बीडीएस और बीएससी नर्सिंग ऑनर्स की 311 सीटों पर भी अलॉटमेंट होगा। नए सीट मैट्रिक्स में सरकारी क्षेत्र की 45 एमबीबीएस, 25 बीडीएस और 139 बीएससी नर्सिंग ऑनर्स सीटें बढ़ाई गई है। असम का बोंगईगांव मेडिकल कॉलेज पहली बार काउंसलिंग में शामिल होगा।

कई कॉलेजों में सीटें खाली

राजमेस के 14 मेडिकल कॉलेजों की 205 एनआरआई सीटों पर किसी विद्यार्थी ने चॉइस नहीं भरी। चूरू में 23 में से 5, भीलवाड़ा में 22 में से 3, डूंगरपुर में 23 में से 1 और श्रीगंगानगर में 15 में से 8 सीट अलॉट हुई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery