Thursday, April, 30,2026

करोड़ों की सरकारी जमीन से हटाए अवैध कब्जे, फैक्ट्री सील

जयपुर: जयपुर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जेडीए ने सख्ती दिखाई है। बुधवार को विशेष अभियान में करीब 14 करोड़ रुपए मूल्य की सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन के निर्देशों पर प्रवर्तन शाखा ने अलग अलग जोनों में यह कार्रवाई की। जोन-17 के तहत ग्राम दौलतपुरा बैनाड़ क्षेत्र में खसरा नंबर 717 और 718 पर लगभग 1.5 बीघा सरकारी जमीन पर बनी बाउंड्रीवाल और अन्य निर्माणों को हटाया गया। इस जमीन की अनुमानित कीमत करीब 10 करोड़ रुपए बताई गई है। इसी तरह जोन-07 के धाबास क्षेत्र में लगभग 500 वर्ग गज सरकारी जमीन पर मलबा डालकर अतिक्रमण किया गया था। कार्रवाई के दौरान इसे भी पूरी तरह हटाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया गया। जोन-24 क्षेत्र में रीको एरिया के पास जय अम्बे प्रथम कॉलोनी में अवैध रूप से चल रही एक फैक्ट्री को सील किया गया। इस पूरी कार्रवाई में विभिन्न जोनों के प्रवर्तन अधिकारी, तकनीकी स्टाफ, पुलिस जाप्ता और लेबर गार्ड की टीम शामिल रही।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery