Thursday, November, 27,2025

शास्त्री नगर में लेपर्ड के मूवमेंट से दहशत, वन विभाग अलर्ट

जयपुर: राजधानी जयपुर में एक बार फिर लेपर्ड की गतिविधि बढ़ गई है। मंगलवार देर रात और बुधवार सुबह शास्त्री नगर, नेहरू नगर और विद्याधर नगर में लेपर्ड के मूवमेंट की पुष्टि हुई है। रिहायशी इलाकों में लेपर्ड आने से लोगों में दहशत का माहौल है। कई स्थानों पर CCTV फुटेज में लेपर्ड घरों की दीवारें पार करते और गेट पर चढ़ता हुआ दिखाई दिया है।

नेहरू नगर में लेपर्ड दिखाई देने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के स्कूलों में जल्दी छुट्टी की गई। एक निजी स्कूल में अर्द्ध वार्षिक परीक्षा चल रही थी, जहां छात्रों को सुरक्षित रखने के लिए चैनल गेट बंद कर बच्चों को एक स्थान पर रोका गया। इसी दौरान वन विभाग की टीम ने स्कूल और आसपास के इलाकों में लेपर्ड की तलाश की। वन विभाग लगातार पदचिह्नों के आधार पर लेपर्ड को सुरक्षित पकड़ने के लिए सर्च अभियान चला रहा है। टीम घरों की छतों पर जाकर भी तलाशी कर रही है, लेकिन अब तक लेपर्ड पकड़ में नहीं आया है।

बछड़े का किया शिकार

विद्याधर नगर सेक्टर-10 स्थित शिव मंदिर में लेपर्ड ने मंगलवार देस रात एक बछड़े का शिकार किया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि रात 2 बजे कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनाई दी, लेकिन अंधेरा होने के कारण कुछ समझ नहीं आया। सुबह बछड़ा मृत मिला, जिसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। दोपहर में पानीपेच इलाके में भी लेपर्ड घूमता नजर आया। गौरतलब है कि जयपुर में लेपर्ड दिखने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। 20 नवंबर को लेपर्ड सिविल लाइंस क्षेत्र में भी देखा गया था, जहां वह पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और मंत्री सुरेश रावत के घरों के पास से गुजरते हुए एक स्कूल में घुस गया था। कई घंटे की मशक्कत के बाद उसे रेस्क्यू किया गया था। विद्याधर नगर, दुर्गापुरा, गोपालपुरा, खो-नागोरियान, जगतपुरा सहित कई इलाकों में पिछले महीनों में लेपर्ड का मूवमेंट दर्ज हुआ था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery