Monday, June, 15,2026

देखना चाहती थी उसकी मां के आंसू... मेरे कलेजे को मिला सुकून

जयपुर: हरमाड़ा थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस आरोपी पड़ोसन से पूछताछ कर रही है। आरोपी महिला ने रंजिश के चलते हत्या करना स्वीकार कर लिया है। शुरुआती जांच में बच्ची की हत्या गला घोंटकर किए जाने की बात सामने आई है।

मृतका के पिता ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 9 बजे वह काम पर जाते समय पत्नी, बच्ची और मां को घर पर छोड़कर गया था। दोपहर करीब 1 बजे पत्नी का फोन आया कि बेटी कहीं दिखाई नहीं दे रही है। काफी तलाश के बाद भी बच्ची नहीं मिली तो पड़ोस में रहने वाली महिला पर शक हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस के साथ जब पड़ोसन के घर पहुंचकर तलाश की गई तो कंबल में लिपटा मासूम का शव दीवान के अंदर छिपा हुआ मिला। गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को इस तरह छिपाया गया था। थानाधिकारी उदय सिंह यादव ने बताया कि आरोपी महिला ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह पिछले 3-4 महीने से बच्ची की हत्या की योजना बना रही थी। कई बार मौका तलाशा, लेकिन सफल नहीं हो सकी। आरोपी ने पुलिस को बताया, 'मैं इसकी मां के आंसू बहते देखना चाहती थी। पड़ोसी की बेटी को मारकर मेरे कलेजे को सुकून मिल गया।' पुलिस के अनुसार, हत्या करने वाली महिला को बच्ची की मौत का जरा भी अफसोस नहीं है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि हत्या की वारदात में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery