Monday, June, 15,2026

विमान से टकराया पक्षी, कराई इमरजेंसी लैंडिंग

जयपुर: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जेद्दा के लिए रवाना हुई फ्लाइनास एयरलाइंस की एक फ्लाइट शनिवार देर रात बर्ड हिट का शिकार हो गई। उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद विमान से एक पक्षी टकरा गया।

इसके बाद पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सूचना दी। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को वापस जयपुर बुलाया गया और करीब आधे घंटे बाद उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। जानकारी के अनुसार, फ्लाइनास एयरलाइंस की फ्लाइट शनिवार शाम 8:25 बजे जेद्दा से हाजियों को लेकर जयपुर पहुंची थी। यात्रियों को उतारने के बाद रात 10:10 बजे यह खाली विमान वापस जेद्दा के लिए रवाना हुआ। टेक-ऑफ के दौरान ही विमान से एक पक्षी टकरा गया। बर्ड हिट की सूचना मिलने पर पायलट ने विमान को वापस जयपुर लाने का निर्णय लिया और रात 10:40 बजे उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

विमान के लौटने के बाद एयरपोर्ट की इंजीनियरिंग और तकनीकी टीम ने विस्तृत जांच की। बर्ड हिट से प्रभावित हिस्सों का निरीक्षण कर सभी सुरक्षा मानकों की पुष्टि की गई। तकनीकी जांच पूरी होने के बाद विमान को दोबारा उड़ान की अनुमति दी गई और रात 1:05 बजे फ्लाइट जेद्दा के लिए रवाना हो सकी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery