Tuesday, November, 25,2025

परिजनों के नहीं थम रहे आंसू... बेबसी, उदासी- इंतजार में बीत रहा समय

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में स्थित लाल किले के नजदीक सोमवार शाम को हुए धमाके में जान गंवाने वाले अपने प्रियजनों को पहचानना परिजनों की लिए आसान नहीं रहा और इसमें शरीर पर गुदे टैटू, चिथड़े हो चुके कपड़े उनके मददगार बने हैं। दूसरी ओर, एलएनजेपी अस्पताल के बाहर मंगलवार सुबह अफरा-तफरी का माहौल था, जहां कई लोग गेट पर एकत्र थे। उनकी आंखों में आंसू और चेहरे पर उदासी थी। कई लोग अपने परिजनों के शवों की पहचान होने के बाद गमगीन थे। अस्पताल के मुर्दाघर के गेट पर कड़ी सुरक्षा थी और केवल अधिकृत कर्मियों को ही प्रवेश की अनुमति थी। कुछ लोग परिवार के लापता सदस्यों के बारे में जानकारी के लिए अस्पताल के कर्मचारियों से विनती करते देखे जा सकते थे।

शवों में से कई के अंग गायब

एलएनजेपी अस्पताल के मुर्दाघर में रात की शिफ्ट में काम करने वाले एक कर्मचारी ने दृश्य को 'भयावह' बताया। उन्होंने कहा, जो शव आए, उनकी पहचान करना मुश्किल था... कई के अंग कटे-फटे थे या गायब थे। जिन शवों की पहचान कर ली गई है, वे रिश्तेदारों को सौंप दिए गए हैं। एक परिवार ई-रिक्शा में बैठकर रो रहा था। लोग एक-दूसरे को सांत्वना दे रहे थे।

संकरी गलियों में बिखरे हैं मानव अंग, अन्य चीजें

दूसरी ओर, लाल किले के पास की संकरी गलियों में क्षतिग्रस्त वाहन, फटे कपड़े और जली हुई धातु के टुकड़े अब भी बिखरे पड़े हैं। पास में चूड़ियों की दुकान संचालित करने वाले एक दुकानदार ने कहा, यह शादियों का मौसम है। आमतौर पर यहां पैर रखने की भी जगह नहीं मिलती। चांदनी चौक में रहने वाले स्थानीय दुकानदार उमेश राय ने बताया, जब मैं सड़क पर जा रहा था, तो मेरी चप्पल में मांस का एक टुकड़ा फंस गया। स्थानीय निवासी सोहेल ने बताया कि मंगलवार तड़के उन्हें अपनी दुकान के पास एक उंगली मिली। मैंने तुरंत एक पुलिस अधिकारी को सूचित किया, जो आकर उसे ले गए।

टैटू के जरिए पहचाना शव

पीड़ितों में चांदनी चौक के एक दवा व्यवसायी 34 वर्षीय अमर कटारिया भी शामिल हैं। उनका शरीर इतना झुलस गया था कि पहचानना मुश्किल था, लेकिन उनके परिवार ने शव पर बने टैटू देखकर पहचान की कि वह कटारिया है क्योंकि इस टैटू को उन्होंने माता-पिता और पत्नी को समर्पित कर बनवाया था। कुछ अन्य लोगों के लिए तो कपड़े भी जीवित और मृत लोगों के बीच अंतिम कड़ी बन गए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery