Wednesday, April, 09,2025

नेहरू के समय में 17 बार संविधान संशोधन: राजनाथ सिंह

नई दिल्ली: लोकसभा में शुक्रवार को संविधान पर चर्चा आरंभ हुई तो कई बार सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद आमने-सामने हुए। वैसे तो चर्चा में अखिलेश यादव, महुआ मोइत्रा सहित कई सदस्यों ने भाग लिया, लेकिन सत्ता पक्ष की ओर से राजनाथ सिंह और विपक्ष की तरफ से प्रियंका गांधी वाड़ा के बीच चला वार- पलटवार का सिलसिला काफी चर्चित रहा। संसद में संविधान पर चर्चा करते हुए राजनाथ सिंह ने शाहबानो मामले का जिक्र करते हुए कहा, 'शाहबानो मामले पर फैसला सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया था। तुष्टीकरण के रास्ते पर चलते हुए कांग्रेस सरकार ने इस जजमेंट को ही पलट दिया। इसलिए हमारे विपक्षी नेता जब मोहब्बत की दुकान की बात करते हैं, तो हंसी आती है।

 

इंदिरा गांधी ने 50 बार चुनी हुई सरकार गिराई
राजनाथ सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी ने 50 बार चुनी हुई सरकारें को गिराने का काम किया। उन्होंने कहा, 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या के एक विवादित ढांचे में चोट पहुंचने की खबर पर कल्याण सिंह ने इस्तीफा दे दिया, लेकिन इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया और सरकार को बर्खास्त कर दिया गया।

 

सत्ता और संविधान में कांग्रेस ने हमेशा सत्ता चुनी
सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सत्ता और संविधान में से सत्ता को चुना। मुझे इस बात का गर्व है कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के साथ संविधान में निहित धर्म और न्याय की भावना के अनुरूप कार्य कर रही है

 

क्या सारी जिम्मेदारी जवाहर लाल नेहरू की है?: प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने कहा कि सत्ता पक्ष के लोग गुजरे जमाने की बात करते हैं। सन 1975 में क्या हुआ... आज में बात क्यों नहीं करते हैं। आप बताइए, आप आज क्या कर रहे हैं? क्या सारी जिम्मेदारी जवाहर लाल नेहरू की है? आप भी कुछ कीजिए। केरल के वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने संसद में संविधान पर चर्चा में कहा, 'हमारे संविधान में संवाद, चर्चा की परंपरा रही है। इंसाफ, उम्मीद की ज्योत है संविधान। संविधान न्याय की गांरटी है

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery