Saturday, August, 22,2026

सीजेपी कार्यकर्ताओं को पीटा, विधानसभा में गूंज

जयपुर: बगरू के रामपुरा कंवरपुरा राजकीय प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं के साथ हुई कथित मारपीट का मामला शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा तक पहुंच गया। स्कूल की जर्जर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच विवाद के बाद हुई मारपीट में पांच कार्यकर्ताओं के घायल होने का दावा किया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों ने कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, गाड़ियों के शीशे और मोबाइल तोड़े गए तथा महिला समर्थकों के साथ भी अभद्रता हुई। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि CJP कार्यकर्ता बिना अनुमति गांव और स्कूल पहुंचे थे, जिससे विवाद की स्थिति बनी। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

जूली ने CJP का मुद्दा उठाया

घटना के बाद मामला विधानसभा में भी गरमा गया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने CJP कार्यकर्ताओं से मारपीट और कांग्रेस विधायकों को विधानसभा गेट पर रोके जाने का मुद्दा उठाया। स्पीकर ने प्रश्नकाल में चर्चा की अनुमति नहीं दी, जिसके बाद कांग्रेस विधायकों ने वेल में नारेबाजी की। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। इसी दौरान UCC विधेयक भी पेश किया गया। अनुपूरक अनुदान और तीन विधेयक पारित होने के बाद सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। दूसरे दिन कार्यवाही सिर्फ 1 घंटा 6 मिनट चली।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery