Monday, June, 15,2026

बेंगलुरु पुलिस की रिश्वतखोर महिला SI समेत तीन अरेस्ट

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रविवार सुबह कार्रवाई करते हुए बेंगलुरु पुलिस की एक महिला सब इंस्पेक्टर (एसआई) और दो हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। तीनों पुलिसकर्मी दहेज प्रकरण की जांच के सिलसिले में जयपुर आए थे और मामले में कार्रवाई नहीं करने के बदले 2 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में बंगलुरु के एचएएल पुलिस स्टेशन में तैनात महिला एसआई अनीथा, हेड कांस्टेबल यतीश कुमार और हेड कांस्टेबल उल्वप्पा शामिल हैं। एसीबी के एएसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जयपुर निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार को शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी बहू ने बेंगलुरु में दहेज प्रताड़ना की एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले की जांच के
लिए बंगलुरु पुलिस की टीम उसके घर पहुंची थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि जांच के बाद लौटते समय पुलिसकर्मियों ने दहेज प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं करने के एवज में 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। तीनों पुलिसकर्मी शुक्रवार शाम को बेंगलुरु से जयपुर पहुंचे थे और शनिवार को परिवादी के घर जाकर तफ्तीश कर लौटे थे।

वापसी से पहले रकम देने का बनाया दबाव

शिकायतकर्ता ने एसीबी को बताया कि पुलिसकर्मियों ने रविवार सुबह बेंगलुरु लौटने की फ्लाइट होने का हवाला देते हुए जल्द से जल्द रकम की व्यवस्था करने का दबाव बनाया। इस पर उसने फिलहाल केवल 40 हजार रुपए की व्यवस्था होने की बात कही। पुलिसकर्मियों ने 40 हजार रुपए रविवार सुबह होटल में देने और शेष 1.60 लाख रुपए बाद में बेंगलुरु आकर देने के लिए कहा।

रात को सत्यापन सुबह ट्रैप कार्रवाई

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने शनिवार रात रिश्वत मांगने की शिकायत का सत्यापन किया। आरोप सही पाए जाने पर टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। रविवार सुबह 6 बजे शिकायतकर्ता को 40 हजार रुपए देकर खासा कोठी स्थित होटल गणगौर भेजा गया। जैसे ही तीनों पुलिसकर्मियों ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, एसीबी की टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान महिला SI की तबीयत बिगड़ी

एएसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान महिला एसआई अनीथा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। एसीबी टीम ने उनका मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें सामने आया कि अनीथा को ब्लड प्रेशर (बीपी) की समस्या है। इसी कारण उनकी तबीयत खराब हुई थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery