Thursday, January, 29,2026

सदन की लोकतंत्र की नींवः बिरला गरिमा-निष्पक्षता 19-21JANUARY, 2026

नई दिल्ली/लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार से 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (AIPOC) का शुभारंभहुआ। तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया। उद्घाटन सत्र में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुख्य संबोधन दिया।

सम्मेलन में देश के 28 राज्यों, 3 केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं तथा 6 विधान परिषदों के पीठासीन अधिकारी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुभकामना संदेश पढ़कर सुनाया। अपने संबोधन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि पीठासीन अधिकारी चाहे किसी भी राजनीतिक दल से हों, उनका आचरण दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पूर्णतः न्यायपूर्ण और निष्पक्ष होना चाहिए, तथा ऐसा दिखना भी चाहिए। उन्होंने कहा कि विधायिका के माध्यम से ही जनता की आकांक्षाएं शासन तक पहुंचती हैं, लेकिन राज्य विधानसभाओं में घटता कार्यवाही का समय गंभीर चिंता का विषय है। बिरला ने राज्य विधानमंडलों की कार्यवाही के लिए निश्चित और पर्याप्त समय सुनिश्चित करने पर बल देते हुए कहा कि सदन जितना अधिक चलेगा, उतनी ही सार्थक, गंभीर और परिणामोन्मुख चर्चा संभव होगी। उन्होंने कहा कि सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी और सोशल मीडिया के इस युग में जनप्रतिनिधियों के हर आचरण पर जनता की नजर रहती है, ऐसे में संसदीय शिष्टाचार और अनुशासन का पालन और भी आवश्यक हो गया है। उन्होंने सदन की प्रामाणिकता बनाए रखने को सभी पीठासीन अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी बताया। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन जैसे मंच लोकतांत्रिक संस्थाओं के बीच सहयोग और समन्वय को मजबूत करते हैं।

विधायी प्रक्रियाओं में तकनीक और जवाबदेही पर मंथन

सम्मेलन के आगामी दो दिनों में विधायी प्रक्रियाओं में तकनीक के उपयोग, विधायकों के क्षमता निर्माण और जनता के प्रति विधायिका की जवाबदेही जैसे विषयों पर विस्तृत मंथन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह चौथी बार है जब उत्तर प्रदेश इस प्रतिष्ठित सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले दिसंबर 1961, अक्तूबर 1985 और जनवरी-फरवरी 2015 में इसका आयोजन किया जा चुका है। 86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन 21 जनवरी 2026 को संपन्न होगा। समापन सत्र को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला संबोधित करेंगे, इसके बाद वे मीडिया से भी संवाद करेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery