Tuesday, August, 12,2025

शाहरुख खान व मैसी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, रानी मुखर्जी बेस्ट एक्ट्रेस

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को 71वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स की घोषणा की गई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की। इस बार बेस्ट हिंदी फिल्म का पुरस्कार 'कटहल' को मिला है। कटहल में सान्या मल्होत्रा, अनंत वी जोशी, विजय राज, राजपाल यादव, बृजेन्द्र काला और नेहा सराफ जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। बेस्ट एक्टर का अवार्ड शाहरुख खान को फिल्म जवान और विक्रांत मैसी को फिल्म 12वीं फेल के लिए मिला है। शाहरुख के कॅरिअर का यह पहला बेस्ट एक्टर अवार्ड है।

वहीं, बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड रानी मुखर्जी को फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए मिला है। विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित '12वीं फेल' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म चुना गया, जबकि 'द केरला स्टोरी' के लिए सुदीप्तो सेन ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवार्ड अपने नाम किया। इस साल 332 फीचर फिल्मों और 115 नॉन-फीचर फिल्मों को नॉमिनेट किया गया था। बता दें ये सभी फिल्में साल 2023 में 1 जनवरी से 31 दिसंबर के बीच रिलीज हुई थीं।

करण जौहर की फिल्म को पुरस्कार

करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार मिला। वहीं, मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी 'सैम बहादुर' को राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया गया। हिंदी भाषा मैं बेस्ट नॉन फीचर फिल्म का नेशनल अवार्ड 'द साइलेंट एपिडेमिक' को मिला है।

 

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery