Friday, September, 26,2025

मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के सम्मान, शाहरुख-रानी को पहला नेशनल अवार्ड

नई दिल्ली: दिल्ली के विज्ञान भवन में मंगलवार को आयोजित 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में भारतीय सिनेमा के दिग्गजों और सितारों को सम्मानित किया गया। इस बार का सबसे प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड साउथ सुपरस्टार मोहनलाल को दिया गया।

भारतीय सिनेमा में उनके चार दशक से अधिक लंबे योगदान को देखते हुए सरकार ने उन्हें यह सम्मान दिया। इस बार का पुरस्कार समारोह कई मायनों में खास रहा, क्योंकि बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान को अपने 33 साल लंबे कॅरियर में पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नेशनल अवार्ड मिला। उन्हें यह सम्मान उनकी सुपरहिट फिल्म 'जवान' के लिए दिया गया। उनके साथ अभिनेता विक्रांत मैसी को भी फिल्म '12वीं फेल' के लिए संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर अवार्ड से नवाजा गया। वहीं, अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने भी अपने फिल्मी कॅरियर का पहला नेशनल अवार्ड जीता। उन्हें फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नर्वि' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में सभी विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए। पुरस्कार वितरण के बाद शाहरुख ने इसे अपने कॅरियर का 'सबसे भावुक और गर्व का पल' बताया।

'द केरल स्टोरी' के लिए सुदीप्तो को सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार

फिल्म '12वीं फेल' ने इस बार सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का खिताब जीता, जबकि करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का अवार्ड मिला। निर्देशक सुदीप्तो सेन को उनकी फिल्म 'द केरल स्टोरी' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार दिया गया। बच्चों की कैटेगरी में मराठी फिल्म 'नाल 2' को बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म का सम्मान मिला। अन्य प्रमुख विजेताओं में उर्वशी (उल्लुझुकु) और जानकी बोडीवाला (वश) को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवार्ड मिला, जबकि विजय राघवन (पुक्कलम) और सोमु भास्कर (पार्किंग) ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का खिताब अपने नाम किया। बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का पुरस्कार कई कलाकारों में साझा किया गया जिसमें सुकृति वेनी, कबीर खंडारे, त्रिशा तोसार, श्रीनिवास पोकले और भार्गव जगपात शामिल हैं। संगीत श्रेणी में भी इस बार बॉलीवुड और साउथ फिल्मों का दबदबा देखने को मिला। फिल्म 'जवान' के गीत चलेया के लिए शिल्पा राव को बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का पुरस्कार दिया गया, वहीं पीवीएनएस रोहित को तेलुगू फिल्म 'बेबी' के लिए बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवार्ड मिला। बैकग्राउंड स्कोर का अवार्ड फिल्म 'एनिमल' के लिए हर्षवर्धन रामेश्वर को मिला।

'गिद्ध द स्कैवेंजर' को बड़ी जीत

गैर-फीचर फिल्मों में हिंदी शॉर्ट फिल्म 'गिद्ध द स्कैवेंजर' को बेस्ट शॉर्ट फिल्म अवार्ड दिया गया। हिंदी डॉक्यूमेंट्री 'द फ्लॉवरिंग मैन' ने बेस्ट नॉन फीचर फिल्म का खिताब जीता, जबकि 'द साइलेंट एपिडेमिक' को सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ नॉन-फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया गया। इस बार के नेशनल पुरस्कारों के लिए 332 फीचर फिल्में और 115 नॉन-फीचर फिल्में नामांकित हुई थी। 1 जनवरी से 31 दिसंबर, 2023 के बीच रिलीज हुई फिल्मों को इसमें शामिल किया गया। जूरी का नेतृत्व फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर ने किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery