Tuesday, December, 16,2025

अब तक ₹610 करोड रिफंड

नई दिल्ली: इंडिगो एयरलाइन पर आए ऑपरेशनल संकट के बीच यात्रियों को राहत देने की प्रक्रिया जारी है। रविवार शाम तक इंडिगो ने 610 करोड़ रिफंड कर दिए और देशभर में यात्रियों के 3,000 से अधिक बैगेज वापस किए। रविवार को भी 650 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं। इससे पहले शुक्रवार को करीब 1600 और शनिवार को लगभग 800 फ्लाइट रद्द की गई थीं।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि रिफंड और री-बुकिंग पर यात्रियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा तथा सहायता के लिए स्पेशल सपोर्ट सेल बनाई गई है। इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने कहा कि एयरलाइन अब 138 में से 137 डेस्टिनेशन पर 1650 फ्लाइट ऑपरेट कर रही है और ऑन-टाइम परफॉर्मेंस (OTP) 75% तक रहने का अनुमान है।

सरकार सख्त, DGCA ने जारी किए निर्देश

बचे हुए बैगेज को 48 घंटे में ढूंढकर सौंपना होगा। इंडिगो CEO को 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देना होगा कि कंपनी पर कार्रवाई क्यों न की जाए, अन्यथा DGCA एकतरफा निर्णय ले सकेगा।

जयपुर में 20 से अधिक उड़ानें रद्द, यात्री परेशान

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों का संकट रविवार को भी जारी रहा। इससे कुल 20 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुई। कू की कमी और सॉफ्टवेयर गडबडी के कारण देरी और रद्दीकरण बढ़ गए, जिससे सैकड़ों यात्री फंस गए। एयरपोर्ट पर हंगामा मच गया। पर्यटन सीजन में यह विपदा राजस्थान की अर्थव्यवस्था को झटका दे रही है। रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाई। इंडिगो ने 95% नेटवर्क बहाल होने का दावा किया, लेकिन हालात सुधरने के संकेत कम हैं। यात्री हेल्पलाइन पर शिकायतें दर्ज करा रहे हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery