Wednesday, April, 09,2025

वर्कशॉप में दिए चेहरे और दांतों के उपचार पर टिप्स

जयपुर : एमजेआरपी यूनिवर्सिटी में एक दिवसीय डेंटल फेशियल एस्थेटिक ट्रीटमेंट वर्कशॉप का आयोजन हुआ। वर्कशॉप में शिक्षक, स्टाफ और डेंटल विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने चेहरे और दांतों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, उनके लक्षणों और आधुनिक उपचार के तरीकों पर व्याख्यान दिए। उन्होंने डेंटल साइंस में फेशियल एस्थेटिक्स के बढ़ते महत्व और इसके उपयोग की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया।

जिसमें दांतों और चेहरे की समस्याओं का चेकअप और उनके उपचार पर जोर दिया। विशेषज्ञों ने बताया कि कैसे उन्नत तकनीकों का उपयोग करके रोगियों को उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान की जा सकती है। चेयरमैन निर्मल पंवार ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार और ज्ञानवर्धन के लिए महत्वपूर्ण हैं। ये प्रतिभागियों को व्यावहारिक अनुभव और नई तकनीकों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery