Sunday, August, 10,2025

आरबीआई ने रेपो रेट 5.50% में बदलाव नहीं किया

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत ब्याज दर यानी रेपो रेट को 5.5% पर स्थिर बनाए रखने का फैसला किया है। यह निर्णय 4 से 6 अगस्त तक चली मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद लिया गया, जिसकी जानकारी गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को दी। गवर्नर ने कहा कि वैश्विक स्तर पर बनी टैरिफ और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच मौजूदा स्थिति में दरों को स्थिर रखना आवश्यक था। उन्होंने बताया कि सभी समिति सदस्यों ने सर्वसम्मति से ब्याज दरों को यथावत रखने का समर्थन किया। मल्होत्रा ने कहा, फरवरी से जून तक रेपो रेट में कुल 1% की कटौती की गई है, जिसका असर धीरे-धीरे सामने आ रहा है। अभी और कटौती की आवश्यकता नहीं है। RBI ने फरवरी में रेपो रेट को 6.5% से घटाकर 6.25% किया था। इसके बाद अप्रैल में 0.25% और जून में 0.50% की कटौती करते हुए इसे 5.5% पर लाया गया। रेपो रेट में कोई बदलाव न होने से कर्ज महंगे नहीं होंगे और लोगों की मौजूदा लोन ईएमआई में भी कोई वृद्धि नहीं होगी।

हालात की मांग पर तुरंत कदम उठाएंगे

गवर्नर ने कहा कि त्योहारों के मौसम और अच्छे मानसून की उम्मीदों के बीच घरेलू मांग बढ़ सकती है, जो आर्थिक गतिविधियों को गति देगा। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि वैश्विक व्यापार में अब भी चुनौतियां हैं, लेकिन भू-राजनीतिक जोखिमों में कुछ कमी आई है। मल्होत्रा ने मुख्य मुद्रास्फीति में वृद्धि को दरे न घटाने का एक बड़ा कारण बताया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जून में कुल मुद्रास्फीति घटकर 2.1% आ गई, जो मुख्यतः खाद्य मुद्रास्फीति में गिरावट का परिणाम है। कर्ज वृद्धि पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि ब्याज दरों में कटौती के बाद भी ऋण वितरण में अपेक्षित तेजी नहीं आई है, लेकिन आवास ऋण जैसे क्षेत्रों में 14% की वृद्धि 'सकारात्मक संकेत' है। बैंकिंग प्रणाली की स्थिति संतोषजनक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि RBI मूल्य स्थिरता और आर्थिक वृद्धि के संतुलन के लिए आवश्यक सभी कदम उठाता रहेगा। 'यदि हालात की मांग हुई, तो हम तुरंत कदम उठाएंगे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery