Sunday, August, 10,2025

'ऑपरेशन सिंदूर' पर पीएम का सम्मान

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की संसद भवन स्थित पुस्तकालय में आयोजित संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'ऑपरेशन सिंदूर' में असाधारण नेतृत्व के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही, गृह मंत्री अमित शाह को देश के सबसे लंबे समय तक गृह मंत्री रहने पर बधाई दी गई। बैठक में राजग के सभी घटक दलों के सांसद शामिल हुए। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह तो बस शुरुआत है, अभी लंबा रास्ता तय करना है। पीएम ने राजग को 'स्वाभाविक और जैविक गठबंधन' बताया और कहा कि सभी सदस्य पार्टी की सीमाओं से ऊपर उठकर देशहित में काम करें। बैठक में पारित प्रस्ताव में पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा गया कि पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत की सैन्य और कूटनीतिक प्रतिक्रिया ने वैश्विक स्तर पर संदेश दिया। भारत ने 32 देशों में 59 सांसदों को भेजकर वैश्विक जनमत बनाया। प्रस्ताव में कहा गया कि यह अभियान आतंकवाद के खिलाफ भारत की स्पष्ट नीति को दर्शाता है।

विपक्ष पर भी तीखा वार

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सुरक्षा और सीमाओं पर बचकानी टिप्पणियां करते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें इस पर फटकार भी लगाई है। मोदी ने कहा कि विपक्ष को अब अपने फैसलों पर पछतावा हो रहा होगा। पीएम मोदी ने आगामी तिरंगा यात्रा और - राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस जैसे अभियानों में सभी सांसदों से भागीदारी का -आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राजग की एकता और समन्वय ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। बैठक में यह संदेश स्पष्ट था कि राजग सरकार का अगला चरण और भी सक्रिय, निर्णायक और समर्पित होगा।

गृह मंत्री अमित शाह ने रचा इतिहास

पीएम मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे लंबे समय तक गृह मंत्री बने रहने का गौरव हासिल किया है। शाह ने 30 मई 2019 को गृह मंत्रालय संभाला था। 2,258 दिन पूरे करते हुए 5 अगस्त को यह रिकॉर्ड बनाया। उनके कार्यकाल में अनुच्छेद 370 का खात्मा जैसी अहम सफलताएं दर्ज की गई।

मोदी ने फिलीपींस सरकार का जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करने और आतंकवाद के खिलाफ भारत के समर्थन के लिए फिलीपींस सरकार का आभार जताया है। इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी। मोदी ने कहा कि आतंक के खिलाफ वैश्विक एकजुटता बेहद जरूरी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery