Sunday, August, 10,2025

सोलर कंपनी के साथ बनी सहमति, MLA का धरना समाप्त

बाड़मेर: जिले में सोलर कंपनियां की ओर से खेजड़ी के पेड़ों की कटाई के विरोध में शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी के नेतृत्व में बरियाड़ा गांव में ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन मंगलवार रात को समाप्त हो गया।

धरने के तीसरे दिन मंगलवार देर रात भाटी की मौजूदगी में प्रशासन, सोलर कंपनी और ग्रामीणों के बीच विभिन्न मांगों पर वार्ता के बाद समझौता हुआ। वार्ता में विधायक भाटी ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं सोलर कंपनी प्रतिनिधियों को स्पष्ट संदेश दिया कि खेजड़ी जैसे संरक्षित वृक्षों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा है कि खेजड़ी के पेड़ को काटने और दफनाने वालों पर एफआईआर दर्ज करवाऊंगा। उन्होंने उपखंड अधिकारी से मांग की कि इस मामले में दोषी कंपनी अधिकारियों पर काश्तकारी अधिनियम एवं पर्यावरणीय संरक्षण अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाए। प्रशासन ने इस पर सहमति जताई।

इन मांगों पर बनी सहमति

कंपनी अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच हुई बैठक में तय हुआ कि स्थानीय ग्रामीणों का कंपनी पर जो पैसा बाकी था, उसे जल्द से जल्द ग्रामीणों को दिया जाएगा। इसी के साथ जिस भी ग्रामीण ने अपनी जमीन लीज पर दे रखी है, अगर वह कार्य करने में सक्षम है तो सबसे पहले उसे कार्य दिया जाएगा। अगर वह सक्षम नहीं है तो उसे उसके लायक कार्य दिया जाएगा। सोलर कंपनियां खेजड़ी के काटे गए वृक्षों की भरपाई के लिए सार्वजनिक निगरानी में पौधरोपण करेंगी। भाटी ने दोषी कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, बरियाड़ा और खोड़ाल गांव में सोलर कंपनियां अपना प्लांट लगा रही हैं। इसके विरोध में 4 महीने से खोड़ाल गांव के किसान धरने पर बैठे थे। किसानों की मांग थी कि उन्हें उनकी जमीन का उचित मुआवजा दिया जाए और ओरण भूमि को अलग से मवेशियों के लिए छोड़ा जाए। किसानों ने आरोप लगाया कि प्लांट के लिए कंपनियां अंधाधुंध पेड़ काट रही हैं। खेजड़ी के पेड़ भी काटे जा रहे हैं। कंपनी जिस जमीन पर काम कर रही है, वह पूरी जमीन खड़ीन एरिया में दर्ज है।

विधायक ने जमीन में दबाए पेड़ निकलवाए

खेजड़ी के पेड़ों की कटाई की जानकारी के बाद 3 अगस्त की शाम को विधायक रविंद्र सिंह भाटी धरना स्थल पर पहुंचे थे। इस बीच जमीन में दबे पेड़ निकलवाने के वीडियो भी सामने आए। इस दौरान विधायक से मिलने पहुंचे पुलिस अधिकारियों व तहसीलदार को भी भाटी ने फटकार दिया। विधायक का कहना था कि पेड़ की कटाई रोकने की जिम्मेदारी आपकी थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery