Sunday, August, 10,2025

NCERT की किताब में प्रकाशित नक्शे पर उठे सवाल

जयपुर: एनसीईआरटी की कक्षा 8वीं की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में प्रकाशित विवादास्पद नक्शे ने राजस्थान की राजनीति में नया भूचाल ला दिया है। इस नक्शे में वर्ष 1759 में जैसलमेर, बीकानेर, बूंदी, मेवाड़ और जयपुर जैसी रियासतों को मराठा साम्राज्य के अधीन दिखाए जाने पर अब इतिहासकारों, पूर्व राजपरिवारों और राजनेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। जैसलमेर के पूर्व राजपरिवार से जुड़े चैतन्य राज सिंह भाटी ने इसे 'तथ्यहीन और ऐतिहासिक रूप से भ्रामक' बताते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री से तत्काल सुधार की मांग की है। उनके समर्थन में मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और भाजपा विधायक विश्वराज सिंह उत्तर आए हैं। उन्होंने बयान दिया कि 'पहले मुगलों, फिर अंग्रेजों और अब मराठों के अधीन दिखाना, राजस्थान के स्वाभिमान और अस्मिता का खुला अपमान है।' उनकी पत्नी और सांसद महिमा कुमारी ने इसे पूर्वजों के बलिदान को ठेस पहुंचाने वाला बताया। बूंदी रियासत के ब्रिगेडियर (से. नि.) भूपेश सिंह हाड़ा ने भी इसे 'काल्पनिक इतिहास' कहकर नकारते हुए कहा कि राजस्थान की रियासतें न कभी मराठा अधीन थीं और न ही करदाता रही हैं।

इतिहास कमजोर करने का प्रयास

 पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एनसीईआरटी की किताबों में मराठा साम्राज्य से जुड़े विवादित नक्शे पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह राजस्थान के शौर्य और बलिदान के इतिहास को कमजोर करने का प्रयास है। उन्होंने मांग की कि इतिहास को तथ्यों के आधार पर पढ़ाया जाए, न कि राजनीतिक नजरिए से।

RSS का एजेंडा: डोटासरा

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने आरोप लगाया कि ये बदलाव RSS की विचारधारा थोपने का प्रयास हैं। उन्होंने कहा कि बीकानेर और जैसलमेर में मराठों का कोई वास्तविक योगदान नहीं था, इसके बावजूद उन्हें किताबों में शामिल करना राजनीतिक एजेंडा है।

आरोपों पर बीजेपी का पलटवार

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि एनसीईआरटी के बदलाव राष्ट्रीय स्तर पर लागू किए गए हैं और किसी राज्य को लक्षित करने का सवाल ही नहीं उठता। बीजेपी नेताओं ने मराठा साम्राज्य के इतिहास को विस्तृत और प्रभावशाली बताते हुए कहा कि यह संशोधन इतिहास को व्यापक दृष्टिकोण से दिखाने की कोशिश है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery