Sunday, August, 10,2025

पर्यटन क्षेत्र में 1.37 लाख करोड़ रुपए के निवेश की संभावना

जयपुर: पर्यटन, कला, संस्कृति और पुरातत्व विभाग की ओर से बुधवार को आरटीडीसी होटल गणगौर में 'राइजिंग राजस्थानः पर्यटन सेक्टर एमओयूज-एक्सेलरेटिंग ग्राउंड ब्रेकिंग निवेशक संवाद' कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस कार्यक्रम में 79 एमओयू धारकों ने भाग लिया, जिन्होंने भूमि आवंटन, रूपांतरण, भवन स्वीकृति जैसे लंबित विषयों पर विभागीय अधिकारियों से समाधान पर चर्चा की। इस दौरान प्रमुख शासन सचिव राजेश यादव ने कहा कि पर्यटन, राजस्थान के
आर्थिक विकास और रोजगार सृजन की धुरी बनता जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 11-12 दिसंबर को आयोजित होने वाले राइजिंग राजस्थान कॉन्क्लेव में पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा। पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियार ने बताया कि अब तक 1600 से अधिक एमओयू साइन हो चुके हैं, जिनमें 1.37 लाख करोड़ रुपए का संभावित निवेश और 1.9 लाख रोजगार प्रस्तावित हैं। इनमें से 29 परियोजनाएं चालू हैं और 213 परियोजनाओं के ग्राउंड ब्रेकिंग कार्य पूर्ण हो चुके हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery