Sunday, August, 10,2025

11 साल में भारत ने देखा उत्तरदायी शासनः मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत ने एक ऐसा शासन मॉडल देखा है, जो पारदर्शी, संवेदनशील और नागरिक केंद्रित रहा है। कर्तव्य पथ पर आयोजित कार्यक्रम में 'कर्तव्य भवन' के उद्घाटन के बाद पीएम ने कहा कि उनकी सरकार समग्र दृष्टिकोण के साथ देशभर में बुनियादी ढांचे के पुनरुद्धार के लिए काम कर रही है। यह भवन प्रस्तावित दस साझा केंद्रीय सचिवालय भवनों में से पहला है। कर्तव्य भवन केवल एक संरचना नहीं, बल्कि विकसित भारत के सपनों और संकल्पों का प्रतीक है। यह आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया जैसी पहल की सफलता का भी आधार बनेगा। दशकों तक प्रशासनिक कार्य ब्रिटिशकालीन भवनों में चलते रहे, जिनकी हालत खराब थी और कामकाज के लिए उपयुक्त वातावरण नहीं था। मोदी ने कहा, हमें अपनी और देश की उत्पादकता बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि हम आने वाली पीढ़ियों के लिए समस्याएं न छोड़ें। यह आत्मनिरीक्षण का समय है, क्योंकि भारत उस गति से विकास नहीं कर सका, जिस गति से अन्य देश, जिन्होंने भारत के साथ स्वतंत्रता प्राप्त की थी, आगे बढ़े।

कर्तव्य भवन प्रशासनिक बुनियादी ढांचे को नई दिशा

कर्तव्य भवन-3 केंद्रीय सचिवालय के तहत निर्मित पहला भवन है। इसका कुल क्षेत्रफल 1.5 लाख वर्ग मीटर है, जबकि बेसमेंट 40,000 वर्ग मीटर में फैला है। इसमें 600 कारों की पार्किंग क्षमता है। कर्तव्य भवन में एक शिशु गृह, योग कक्ष, चिकित्सा कक्ष, कैफे, रसोईघर और एक बहुउद्देशीय हॉल सहित अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।

इसी माह चीन जा सकते हैं PM मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन जा सकते हैं। यह दौरा सात वर्षों के अंतराल के बाद हो सकता है और इसे दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मोदी 29 अगस्त को जापान की यात्रा पर जाएंगे और वहां से 31 अगस्त से एक सितंबर तक चीन के तियानजिन में होने वाले एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यह संभावित दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब भारत और चीन के बीच 2020 की गलवान घाटी झड़प के बाद तनावपूर्ण रहे द्विपक्षीय संबंर्धा को सामान्य करने की कोशिशें तेज हो गई हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery