Sunday, August, 10,2025

ट्रम्प ने भारत पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया... अब कुल 50%

नई दिल्ली/वाशिंगटन: भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों को एक और झटका लगा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर करते हुए भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का फैसला किया है। यह टैरिफ 27 अगस्त से लागू होगा, जिससे अब भारत से अमेरिका भेजे जाने वाले कुछ उत्पादों पर कुल 50% शुल्क लगेगा। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि भारत द्वारा रूस से तेल खरीद जारी रखना इस निर्णय का प्रमुख कारण है। आदेश में कहा गया है, भारत सरकार प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रूसी तेल आयात कर रही है। यह रूसी युद्ध मशीन को आर्थिक मदद दे रहा है, इसलिए अमेरिका के सीमा शुल्क क्षेत्र में भारत से आयातित वस्तुओं पर अतिरिक्त शुल्क लागू किया जा रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने इससे पहले 30 जुलाई को 25% टैरिफ की घोषणा की थी। अब नए आदेश के तहत यह शुल्क दोगुना कर दिया गया है।

ये कार्रवाई अन्यायपूर्ण, जरूरी कदम उठाएंगे: भारत

भारत सरकार ने इस कदम को 'गलत, अन्यायपूर्ण और दुर्भाग्यपूर्ण' करार दिया है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भारत ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बाजार की परिस्थितियों और रणनीतिक जरूरतों के आधार पर फैसले करता है। हम अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए उचित कदम उठाएंगे। भारत के लिए यह निर्णय रणनीतिक और आर्थिक दोनों दृष्टिकोण से चुनौतीपूर्ण है। अमेरिका उसका बड़ा निर्यात बाजार है, जबकि रूस उसका प्रमुख ऊर्जा आपूर्तिकर्ता बन चुका है। ऐसे में भारत को संतुलन साधते हुए आगे की रणनीति बनानी होगी।

किन वस्तुओं पर लगेगा शुल्क

नया टैरिफ कपड़ा, चमड़ा, समुद्री उत्पाद, रत्न और आभूषण, यांत्रिक उपकरण, रसायन और जूते जैसे उत्पादों पर लागू होगा। हालांकि सेमीकंडक्टर, स्मार्टफोन, कंप्यूटर, ऑटो पार्ट्स, तांबा और अन्य खनिज इस टैरिफ से फिलहाल बाहर रखे गए है। इस निर्णय से भारत के 86 अरब डॉलर के अमेरिकी निर्यात पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

कूटनीतिक दबाव ?

यह निर्णय ऐसे समय आया है, जब 25 अगस्त को प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता का अगला दौर होना है। विशेषज्ञ इसे एक कूटनीतिक दबाव मान रहे हैं, जिसके तहत अमेरिका दूध, सेब, औद्योगिक उत्पाद, पेट्रोकेमिकल्स और GM फसलों जैसे क्षेत्रों में भारत से रियायतें चाहता है।

क्या है रूस के साथ व्यापार का मुद्दा ?

ट्रंप ने भारत के रूस से तेल और हथियार खरीदने पर आपत्ति जताई और आरोप लगाते हुए कहा कि इससे यूक्रेन के खिलाफ रूस की युद्ध नीति को बल मिलता है। भारत का कहना है कि अमेरिका खुद भी रूस से यूरेनियम जैसे उत्पाद आयात करता है। भारत ने WTO नियमों के तहत जवाबी टैरिफ लगाने का अधिकार सुरक्षित रखते हुए अपनी स्वतंत्र विदेश नीति पर जोर दिया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery