Sunday, August, 10,2025

2,258 दिन... सबसे लंबे समय तक गृह मंत्री रहने का शाह ने रचा इतिहास

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह भारत के सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले गृह मंत्री बने हैं। 5 अगस्त 2025 को उन्होंने अपने 2,258 दिन गृह मंत्री पद पर पूरे किए। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का रिकॉर्ड तोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की संसदीय बैठक के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री की प्रशंसा की। पद रहने की इस सुदीर्घ अवधि के साथ ही शाह के साथ कई अन्य उपलब्धियां भी जुड़ गई हैं।

30 मई 2019 को संभाला था पद

अमित शाह ने 30 मई 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में गृह मंत्री का पदभार संभाला था। तब से लेकर अब तक, उन्होंने लगातार कई बड़े और ऐतिहासिक फैसलों से देश की आंतरिक सुरक्षा, संविधान और प्रशासनिक ढांचे को प्रभावित किया है। अमित शाह का यह रिकॉर्ड उनके राजनीतिक कौशल, मजबूत निर्णय क्षमता और राष्ट्रहित में लिए गए कठोर निर्णयों का प्रमाण है। एक ऐसे समय में जब देश आंतरिक चुनौतियों, सीमावर्ती तनाव और आतंकवाद जैसी समस्याओं का सामना कर रहा है, शाह का दीर्घकालिक नेतृत्व स्थिरता और निरंतरता की पहचान बन गया है।

ऑपरेशन सिंदूर दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति का प्रतीक : शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर न सिर्फ दृढ़ राजनीतिक शक्ति, बल्कि भारत एवं भारतीयों पर हुए किसी भी हमले के कठोर जवाब का प्रतीक है। उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की संसदीय दल की बैठक में मंगलवार को यहां कहा कि सभी सांसदों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए प्रधानमंत्री का अभिवादन और सराहना की। शाह ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पौस्ट में कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' न सिर्फ हढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति, बल्कि भारत और भारतीयों पर हुए किसी भी हमले के कठोर जवाब का प्रतीक है। भारतीय सेनाओं व सुरक्षा बलों के इस अद्भुत पराक्रम पर पूरा देश गौरवान्वित है।

अमित शाह -एक नजर में

  • गृह मंत्री पद पर 2,258 दिन
  • 30 मई 2019 को शपथ ली
  • 5 अगस्त 2019 को आर्टिकल 370 हटाया
  • सबसे लंबे समय तक रहने वाले गृह मंत्री
  • भाजपा के रणनीतिकार और संगठनकर्ता

राजनीतिक अनुभव और पृष्ठभूमि

अमित शाह इससे पहले गुजरात के गृह मंत्री रह चुके हैं। 2014-2019 तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे। देश के पहले सहकारिता मंत्री के रूप में भी योगदान दे रहे है। उनकी रणनीति और संगठनात्मक क्षमता के कारण भाजपा को लगातार चुनावी सफलता मिली। राजनीतिक क्षेत्रों में उन्हें भाजपा का चाणक्य कहा जाता है। शाह का जन्म 1964 में मुंबई के एक प्रतिष्ठित गुजराती परिवार में हुआ था।

मुख्य उपलब्धियां और अहम फैसले

  • अनुच्छेद 370 का निरस्तीकरण
  • जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019
  • CAA (नागरिकता संशोधन अधिनियम) लागू करना
  • असम में NRC को लेकर पहल
  • देशभर में कानून-व्यवस्था पर सख्त निगरानी
  • गृह मंत्रालय में डिजिटल ट्रैकिंग और निगरानी प्रणाली का विस्तार
  • पहले सहकारिता मंत्री का कार्यभार भी संभालना

5 अगस्तः ऐतिहासिक दिन

संयोगवश, 5 अगस्त की तारीख अमित शाह के कार्यकाल में एक और वजह से यादगार है। ठीक 6 साल पहले, 5 अगस्त 2019 को उन्होंने संसद में अनुच्छेद 370 हटाने की घोषणा की थी, जिससे जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त हो गया था। यह कदम शाह के सबसे बड़े और चर्चित फैसलों में से एक माना जाता है।

देश के पहले सहकारिता मंत्री

अमित शाह देश के पहले सहकारिता मंत्री भी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की "सहकार से समृद्धि की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से 6 जुलाई 2021 को सहकारिता मंत्रालय की स्थापना की गई। मंत्रालय के गठन के बाद शाह को इसका प्रभार सौंपा गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery