Saturday, March, 28,2026

PNG कनेक्शन अनिवार्यः पाइपलाइन पहुंची तो LPG सिलेंडर होगा बंद

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने गैस वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए 'नेचुरल गैस और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन ऑर्डर 2026' लागू किया है। इसके तहत जिन घरों के पास पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की लाइन पहुंच चुकी है, वहां अब PNG कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा। नए नियम के मुताबिक, गैस कंपनियां उपभोक्ताओं को पहले 3 महीने का नोटिस देंगी। इस अवधि में अगर उपभोक्ता PNG कनेक्शन नहीं लेते हैं, तो उनकी LPG सिलेंडर सप्लाई बंद कर दी जाएगी।

सोसाइटी को 3 दिन में देनी होगी मंजूरी

अब हाउसिंग सोसाइटी या RWA पाइपलाइन बिछाने में बाधा नहीं डाल सकेंगे। कंपनियों द्वारा अनुमति मांगने पर 3 दिन के भीतर मंजूरी देना अनिवार्य होगा, अन्यथा वहां के सभी घरों की LPG सप्लाई प्रभावित हो सकती है। छोटे प्रोजेक्ट्स को 10 दिन और बड़े प्रोजेक्ट्स को 60 दिन में मंजूरी देना जरूरी होगा। तय समय में जवाब नहीं मिलने पर 'डीम्ड क्लियरेंस' मानकर काम शुरू किया जाएगा। पाइपलाइन के लिए जमीन देने पर मालिक को सर्किल रेट का 30% मुआवजा मिलेगा, जबकि 24 घंटे में अनुमति देने पर यह बढ़कर 60% हो जाएगा।

रिफिल समय-सीमा में कोई बदलाव नहीं, पुराना नियम ही लागू

केंद्र सरकार ने एलपीजी रिफिल बुकिंग की समय-सीमा में बदलाव को लेकर चल रही खबरों को भ्रामक बताया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि पीएमयूवाई या अन्य कनेक्शनों के लिए अलग-अलग समय-सीमा तय किए जाने का दावा गलत है। रिफिल बुकिंग की समय-सीमा शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन ही बनी हुई है, जो सभी उपभोक्ताओं पर समान रूप से लागू होती है। सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर भरोसा न करें।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery