Friday, August, 15,2025

'ऑपरेशन सिंदूर' के वीर जांबाजों को मिला सम्मान

नई दिल्ली: 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर में अदम्य साहस और वीरता का प्रदर्शन करने वाले सशस्त्र बलों के 86 जवानों को गैलेंट्री अवार्ड देने की घोषणा की है। इसमें भारतीय वायुसेना के 52, भारतीय सेना के 18 और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 16 जवान शामिल हैं।

थलसेना और बीएसएफ के शौर्य

भारतीय सेना के 18 जवान वीरता पदक से सम्मानित होंगे। इनमें 4 कीर्ति चक्र, 4 वीर चक्र और 8 शौर्य चक्र शामिल हैं। उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा और सैन्य अभियान महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक मिलेगा। बीएसएफ के 16 जवान, जो ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई में शामिल थे, को गैलेंट्री मेडल मिलेगा। इन जवानों ने दुश्मन के निगरानी कैमरे नष्ट किए, ड्रोन हमलों को नाकाम किया और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अदम्य साहस दिखाया।

वायुसेना की उपलब्धियां

भारतीय वायुसेना के 13 अधिकारियों को युद्ध सेवा पदक मिलेगा। इनमें एयर वाइस मार्शल जोसेफ सुआरेस, एवीएम प्रजुअल सिंह और एयर कमोडोर अशोक राज ठाकुर जैसे अधिकारी शामिल हैं, जिन्होंने हवाई क्षेत्र की सुरक्षा और सटीक हमलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा, वायुसेना के 26 अधिकारियों और वायुसैनिकों को वायुसेना पदक (वीरता) से सम्मानित किया जाएगा। इनमें लड़ाकू पायलट, वायु रक्षा प्रणाली (S-400) संचालित करने वाले अधिकारी और वे जवान शामिल है, जिन्होंने पाकिस्तान के हमलों को विफल किया। झुंझुनूं जिले के शहीद सार्जेंट सुरेंद्र मोगा को भी वायु सेना मेडल (गैलंट्री) से सम्मानित किया जाएगा।

सर्वोत्तम युद्ध सेवा के लिए पदक

सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक 7 अधिकारियों को मिलेगा, जिनमें वायुसेना के 3, सेना के 2 और नौसेना के 1 अधिकारी शामिल हैं। ये सम्मान आखिरी बार कारगिल युद्ध के दौरान दिए गए थे। वायुसेना से वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर मार्शल नरनादेश्वर तिवारी, वेस्टर्न एयर कमांडर एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा और DG एयर ऑपरेशंस एयर मार्शल अवधेश भारती शामिल हैं।

नौसेना के सम्मान

पूर्व-पश्चिमी नौसेना कमांडर वाइस एडमिरल एसजे सिंह को सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक और नौसेना उप प्रमुख वाइस एडमिरल तरुण सोबती को उत्तम युद्ध सेवा पदक मिलेगा। DG नौसेना ऑपरेशन वाइस एडमिरल एएन प्रमोद को युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।

वीर चक्र से सम्मानित होंगे 9 फाइटर पायलट

ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को सटीक हमलों से तबाह करने वाले भारतीय वायुसेना के 9 फाइटर पायलट और अधिकारी वीर चक्र से सम्मानित होंगे। वीर चक्र, परमवीर चक्र और महावीर चक्र के बाद तीसरा सबसे बड़ा सैन्य सम्मान है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery