Thursday, August, 14,2025

बॉम्बे हाई कोर्ट में तीन एडिशनल जज नियुक्त

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में तीन वकीलों को अतिरिक्त जज के रूप में नियुक्त किया है। इनमें महाराष्ट्र भाजपा की पूर्व प्रवक्ता आरती अरुण साठे भी शामिल हैं। कानून मंत्रालय की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार, जिन तीन वकीलों को यह जिम्मेदारी दी गई है, उनके नाम अजीत भगवान राव कडेठंकर, सुशील मनोहर घोडेस्वर, आरती अरुण साठे हैं। बता दें कि आरती साठे पहले महाराष्ट्र भाजपा की प्रवक्ता रह चुकी हैं। अब उन्हें न्यायपालिका की सेवा में नियुक्त किया गया है। अतिरिक्त जजों की नियुक्ति आमतौर पर दो साल के लिए की जाती है। इस दौरान उनके काम और योग्यता का मूल्यांकन किया जाता है। इसके बाद, यदि सब कुछ ठीक रहता है, तो उन्हें स्थायी जज के रूप में भी पदोन्नत कर दिया जाता है। इन नियुक्तियों से बॉम्बे हाईकोर्ट में लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery